न्यूज एजेंसी ANI पर Twitter का एक्शन; लॉक कर दिया अकाउंट, 7.6 मिलियन फॉलोवर्स थे, यह वजह बताई

Twitter Locked ANI Account
Twitter Locked ANI Account: देश की जानी-मानी न्यूज एजेंसी 'एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI)' का ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है। Twitter ने शनिवार दोपहर को अचानक से ANI के अकाउंट को लॉक कर दिया। ट्विटर पर अब एएनआई का अकाउंट शो नहीं हो रहा है। ट्विटर पर एएनआई खोलने पर This account doesn’t exist लिखा आ रहा है।

बतादें कि, Twitter ने एएनआई को अकाउंट लॉक किए जाने की जानकारी भी भेजी है। जिसमें अकाउंट लॉक किए जाने का कारण भी बताया गया है। ANI की एडिटर स्मिता प्रकाश ने ट्विटर द्वारा भेजी गई जानकारी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। स्क्रीनशॉट के अनुसार, ट्विटर ने अकाउंट क्रिएटर की न्यूनतम उम्र 13 साल होने के नियम का हवाला दिया है। जिस पर स्मिता प्रकाश ने ट्वीट कर कहा कि 'हम 13 साल से कम उम्र के नहीं हैं!' स्मिता प्रकाश ने ट्विटर के इस एक्शन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपनी नाराजगी ट्विटर के मालिक एलन मस्क तक पहुंचाने की कोशिश की है|
ANI की एडिटर स्मिता प्रकाश ने अपने ट्वीट में आगे लिखा- पहले 'हमारा गोल्ड टिक छीन लिया गया था, फिर उसे ब्लू टिक से बदल गया और अब अकाउंट ही लॉक कर दिया। फिलहाल आपको यह बता दें कि, खबर लिखे जाने तक ANI के अन्य ट्विटर अकाउंट- ANI हिंदी, ANI डिजिटल, ANI एमपी-राजस्थान, ANI यूपी-उत्तराखंड वगैरह ठीक से चल रहे थे। आपको बतादें कि, ANI खुद को 'भारत की नंबर 1 मल्टी-मीडिया न्यूज एजेंसी बताती है। ANI दुनियाभर में एक्टिव है।
