TSBIE प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जाने डाउनलोड करने की पूरी विधि

tsbie.cgg.gov.in hall ticket 2025: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की एडमिट कार्ड जारी कर दी है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cg.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार TS इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के एडमिट कार्ड उपलब्ध है इसके अतिरिक्त अंग्रेजी, पर्यावरण और नैतिकता के पेपर के लिए हॉल टिकट भी जारी किए गए हैं। तो चलिए थोड़े विस्तार से इसके बारे में जानते हैं और डाउनलोड करने की विधि भी समझते हैं।
कब होगी परीक्षा?
शेड्यूल के मुताबिक प्रथम वर्ष की परीक्षा 5 मार्च से 24 मार्च 2025 तक होंगे, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 6 मार्च से 25 मार्च 2025 तक होने वाली है। सामान्य और व्यावसायिक दोनों पाठ्यक्रम के लिए अंग्रेजी की व्यावहारिक परीक्षा प्रथम वर्ष के छात्र के लिए 31 जनवरी 2025 को और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए 1 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा 30 जनवरी 2025 को एक ही सत्र में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 तक निर्धारित था। इसके अलावा बैकलॉग छात्रों के लिए नैतिकता और मानवीय मूल्यों की परीक्षा 29 जनवरी 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हुई थी।
कैसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड?
TS इंटर हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए कुछ साधारण से स्टेप्स के जरिए आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं जिसकी विधि नीचे दी गई है:
- TS इंटर हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट यानी tsbie.cg.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का एक लिंक नजर आएगा उसे लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने कुछ निजी विवरण जैसे रोल नंबर जन्मतिथि और आवश्यक विवरण प्रदान करने होंगे और उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड आपको नजर आएगा उसे अच्छे से जांच कर डाउनलोड कर सकते हैं।