Trouble again in Maharashtra, Eknath Shinde canceled all meetings, Fadnavis left for Delhi
BREAKING
PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त जारी; 9 करोड़ से अधिक किसानों को भेजे 2-2 हजार रुपए, आपके नहीं आए तो क्या करें? सोशल मीडिया पर IIT Baba बुरे फंसे; चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से भारत के हारने की भविष्यवाणी की थी, अब लोग ये हाल कर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का महाकुंभ में संगम स्नान; पूजा-अर्चना करते दिखे, CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ जमकर की, VIDEO PM मोदी बोले- कोई पैसे मांगे तो सीधे मुझे चिट्ठी लिखना; लोगों से कहा- बाकी सब मैं देख लूंगा, अब ऐसे लोगों की आएगी आफत VIDEO सोनीपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग; यहां प्लास्टिक ड्रम बनते, तेज लपटों के बीच धुएं का गुबार दूर तक फैला, कर्मचारी जान बचाकर भागे

महाराष्ट्र में फिर फंसा पेच, एकनाथ शिंदे ने रद्द कीं सारी बैठकें, फडणवीस दिल्ली रवाना

Trouble again in Maharashtra, Eknath Shinde canceled all meetings, Fadnavis left for Delhi

Trouble again in Maharashtra, Eknath Shinde canceled all meetings, Fadnavis left for Delhi

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से हलचलें तेज होती दिख रही हैं। गुरुवार सुबह ही यह खबर आई थी कि एकनाथ शिंदे कैबिनेट का जल्दी ही विस्तार हो सकता है और 8 अगस्त तक शपथ समारोह का आयोजन होने की संभावना है। यही नहीं 15 से 16 विधायकों के नाम भी चर्चा में थे, जिन्हें लेकर कहा गया कि ये मंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन अब एक बार फिर से इसमें पेंच फंसता दिख रहा है। कयासों के बीच ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली रवाना हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वह दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने दिन भर की सभी प्रशासनिक बैठकें रद्द कर दी हैं।

बैठकों को रद्द करने के फैसले को कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं से जोड़ा जा रहा है, लेकिन एकनाथ शिंदे के करीबियों का कहना है कि उनकी तबीयत खराब है। इसलिए आराम करने के मकसद से उन्होंने बैठकें रद्द की हैं। मुख्यमंत्री को लगातार दौरों और देर रात तक चलने वाली बैठकों के चलते थकावट का अनुभव हो रहा है। ऐसे में डॉक्टरों ने शिंदे को सख्त आराम करने की सलाह दी है।

एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से लगातार दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। इसके अलावा वे पिछले दिनों महाराष्ट्र दौरे, उद्घाटन कार्यक्रमों, अभिनंदन समारोहों और जनसभाओं में व्यस्त दिखे। इन सबका असर उनकी सेहत पर पड़ा है और वह थकान महसूस करने लगे। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसी को देखते हुए आज होने वाली सभी प्रशासनिक बैठकें रद्द कर दी गई हैं।

वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने आज के सभी कार्यक्रम भी तत्काल रद्द कर दिए हैं। खबर है कि फडणवीस पार्टी नेताओं से बातचीत करेंगे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव आयोग को शिवसेना के चुनाव चिह्न पर कोई फैसला न लेने के निर्देश की वजह से भी भाजपा संभलकर चल रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर राजनीतिक उठा पटक के बाद सत्ता में आई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के गठन को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन इसके कैबिनेट विस्तार को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। 

ऐसी जानकारी है कि राज्य सरकार 5 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। बुधवार को शिंदे समूह के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने स्पष्ट किया कि रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस बीच, इंडिया टुडे की सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को केवल वरिष्ठ विधायकों के शपथ लेने की संभावना है। इसमें भाजपा के सात और शिंदे समूह के सात विधायक शामिल हैं।

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को शपथ ली थी। शिंदे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे के साथ दिल्ली का दौरा भी करने लगे। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी कैबिनेट का विस्तार नहीं किया गया है। ऐसे में विपक्ष हमलावर है।