त्रिपुरा के गृहमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात
BREAKING
हरियाणा में BJP को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा, पूर्व CM ने भूपेंद्र हुड्डा ने झज्जर में कराई जॉइनिंग हरियाणा में भरी सभा में कांग्रेस सांसद की हरकत; मंच पर दीपेंद्र हुड्डा के साथ खड़े बुजुर्ग को लात मारी, हैरान करने वाला वीडियो वायरल हरियाणा में HCS अफसर गिरफ्तार; ACB ने रिश्वत कांड में रात को गिरफ्तारी की, पंचकूला कोर्ट से जेल भेजने का आदेश, पढ़ें खबर BJP में शामिल होंगी कुमारी शैलजा? केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा- हम इनकार नहीं कर सकते, सही समय आने पर पता चल जाएगा लेबनान के पेजर ब्लास्ट का वायनाड कनेक्शन! क्यों चर्चा में है 'जोस टेलर' और भारतीय मूल का ये बिजनेसमैन?

त्रिपुरा के गृहमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात

त्रिपुरा के गृहमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात

त्रिपुरा के गृहमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात

चंडीगढ़, 12 अप्रैल। त्रिपुरा के गृहमंत्री राम प्रसाद पॉल व उनकी धर्मपत्नी ने मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचकर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
दत्तात्रेय ने उनका हालचाल जाना और त्रिपुरा प्रदेश की विकासात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में चलाई जा रही विकास योजना, वहां खानपान, रहन-सहन तथा वहां की जनता के विषय में जानकारी हासिल की। इस दौरान राज्यपाल ने त्रिपुरा के गृहमंत्री व उनकी धर्मपत्नी को शाल व भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की और उन्हें कुरुक्षेत्र दर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया।
त्रिपुरा के गृहमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि त्रिपुरा की जनता उनके शासन, समुचित कानून व्यवस्था और सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रसन्न है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके प्रदेश में अनानास (पाइनएप्पल) व उससे बने उत्पाद और बांस के बनाए गए खाद्य पदार्थ काफी प्रसिद्ध है। उनके साथ जम्मू कश्मीर के गोपाल सोनी, पंचकूला के कृष्ण ढुल भी उपस्थित रहे।