OMG: Haryana में खिली खून की होली, Police में मचा हड़कंप, एक जगह एक साथ तीन Murder, तेजधार हथियारों से काटा शरीर

Triple Murder in Gurugram
हरियाणा (Haryana) में अपराध (Crime) का ग्राफ हाई लेवल पर पहुंच रहा है| यहां लोग अपराध करने से पहले कोई खौफ ही नहीं खा रहे हैं| इनके हौंसले इतने बुलंद हैं ये किसी भी क्रूर अपराध को बड़े आराम से अंजाम दे रहे हैं| वहीं, प्रदेश में अपराध की इस कड़ी में एक दिल दहला देने वाला मामला अब गुरुग्राम से सामने आया है| जहां, एक ही जगह पर एक साथ तीन लोगों का मर्डर (Triple Murder) किया गया है|
बताया जाता है कि, तेजधार हथियारों से बेरहमी के साथ इन तीन लोगों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार किये और इन्हें मौत क घाट उतार दिया| फिलहाल, बदमाश फरार हैं और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है|

CNG पंप पर हुआ खूनी खेल...
जानकारी के अनुसार, रंगों की होली से पहले गुरुग्राम में एक CNG पंप पर यह खून की होली खेली गई| बताया जाता है कि, मारे गए तीनों लोग इस CNG पंप के कर्मचारी थे| बताते हैं कि, तड़के सुबह 3 बजे के करीब इन तीनों की हत्या को अंजाम दिया गया| तीनों की हत्या कर बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे|
इधर, जब इस मामले की सूचना पुलिस को लगी तो हड़कंप मच गया| गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी अपनी टीम और जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे| जिसके बाद मौके पर जांच-पड़ताल के बाद तीनों के शवों को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया| मरने वालों की पहचान सीएनजी पंप पर काम करने वाले पुष्पेन्द्र, भूपेंद्र कुमार और नरेश कुमार के रूप में हुई है।
तफ्तीश जारी, अपराधी कब लगेंगे हाथ...
बतादें कि, तीन हत्याएं कर बदमाश बड़े आराम से फरार हैं| अब ये बदमाश कबतक पुलिस के हाथ लगते हैं ये देखना होगा| फिलहाल, पुलिस को इन बदमाशों को पकड़ने के लिए अपनी जदोजहद को तेज करना चाहिए| क्योंकि ये बदमाश और भी अपराधों को अंजाम दे सकते हैं| बरहाल, आपको बतादें कि, पुलिस इस मामले में पूरी तफ्तीश कर रही है| हर एंगल से मामले को जांचा जा रहा है| बदमाशों ने बड़े शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया है|