Italy Milan Tornado: इटली में आया भयानक बवंडर,Video देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
- By Sheena --
- Saturday, 22 Jul, 2023

Tornado Strikes Near Italy Milan Video Viral
Italy Milan Tornado: वातावरण में हुए बदलाव से दुनिया में बहुत घटनाएं घट रही है और इसका खमियाज़ा इंसानो को झेलना पड़ रहा है। जहां बारिश के मौसम में कई राज्य में बाढ़ आयी हुई है तो वहीं तेज़ हवाओं और बवंडर का कहर भी लोगों में खौफ की स्थिति बनाए हुए है। जी हां, बीते दिन इटली के मिलान में भीषण बवंडर आया। बवंडर ने लॉरियों को पलट दिया और इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया। विनाशकारी बवंडर ने मिलान मेट्रो के घनी आबादी वाले हिस्सों, विशेष रूप से सेर्नुस्को सुल नेविग्लियो, लोम्बार्डी, एनडब्ल्यू इटली को प्रभावित किया है।
बवंडर का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो में बवंडर को मिलान महानगरीय क्षेत्र के एक शहर ग्रेज़ागो की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। बवंडर को एन्हांस्ड फुजिता स्केल पर EF2 रेटिंग दी गई थी, जिसका मतलब है कि इसमें 113 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं थीं। टॉरनेडो (Big Tornado Videos) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरत में है।