हरियाणा को खुशहाल बनाने के लिए “हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल” को लाएं : अमन अरोड़ा

हरियाणा को खुशहाल बनाने के लिए “हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल” को लाएं : अमन अरोड़ा

Haryana Ke Lal Arvind Kejriwal

Haryana Ke Lal Arvind Kejriwal

भिवानी। Haryana Ke Lal Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को भिवानी में बदलाव जनसभा कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का आशिर्वाद मांगा। उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहे। प्रदेश संयुक्त सचिव इंदु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव, प्रदेश संगठन मंत्री रविंदर मटरू, गीता श्योराण, धनराज कुंडू, पवन हिन्दुस्तानी, रामचंद्र फौजी, पूर्ण जांगड़ा, दीपक बागड़ी, विक्की चंडालिया, श्याम लाल शर्मा, रोहित, सतीश शांडिल्य, राजा चांगिया, महेश हुड्डा, मनोज शर्मा, ओंकार सैनी और नरेश गोयल मौजूद रहे।

बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं उस अरविंद केजरीवाल की जन्मभूमि पर आया हूं जिसने दिल्ली और पंजाब की दशा और दिशा बदल दी। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था, उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है। अरविंद केजरीवाल हरियाणा की धरती पर पैदा होकर तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और पंजाब में सरकार बनाई। अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति की दशा और दिशा बदलने का काम किया है।

उन्होंने कहा ये हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। पूरी दूनिया के लोग दिल्ली में बनाए स्कूल और अस्पतालों देखने आते हैं। अरविंद केजरीवाल ने देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को अच्छा जीवन देने का काम किया। अरविंद केजरीवाल आम घरों के बच्चों को राजनीति में लेकर आए और उन्हें विधायक, सांसद और मंत्री बनाया। इससे पहले अन्य पार्टियों के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति करते आ रहे थे। अरविंद केजरीवाल ने इन पार्टियों का ठेका खत्म करने का काम किया है। आज हरियाणा के युवाओं के पास भी अरविंद केजरीवाल से जुड़कर अपने क्षेत्र की सेवा करने का मौका है।

उन्होंने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल राजनीति में आए हैं इन सभी पार्टियों को डर सताने लगा है क्योंकि वो सच बोलते हैं और जनता के लिए काम करते हैं। पिछले 70 साल में इन पार्टियों ने कभी स्कूल, अस्पताल और युवाओं के लिए रोजगार की बात नहीं की। लेकिन आज ये काम राजनीति का केंद्र बिंदु बन चुके हैं। लोग इन मुद्दों पर चर्चा करने लगे हैं, इसलिए इन पार्टियों को डर लगने लगा है। इसलिए पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को झूठे केस लगाकर जेल में डाल दिया। 

उन्होंने कहा मैं बीजेपी वालों से कहना चाहता हूं कि यदि आपकी जड़ें इतनी मजबूत हैं तो अरविंद केजरीवाल से इतना क्यों डरते हो। बीजेपी अरविंद केजरीवाल से इसलिए डरती है क्योंकि वो आम आदमी की बात करते हैं। गरीब को अच्छी शिक्षा और अच्छी चिकित्सा देने की बात करते हैं। बीजेपी ने आपके बेटे “हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल” को बिना कसूर के जेल में डाल दिया। इसलिए अब हरियाणा के लिए बदला लेने का समय है। जिन्होंने हरियाणा को लूटा, भ्रष्टाचार फैलाया, बच्चों को अनपढ़ रखा, माता बहनों को महंगाई तले दबा रखा है। अब उनसे बदला लेने का समय आ चुका है।  

उन्होंने कहा कि भिवानी में भी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है। ये विकसित भारत की बात करते हैं लेकिन 20-20 साल से सीवरेज की समस्या का समाधान नहीं हो रहा। हरियाणा में व्यापारियों पर गोलियां चलाकर फिरौती मांगी जा रही है, भिवानी के आसपास के इलाके में लोगों को पीने का पानी की भी समस्या का समाधान करना पड़ रहा है। आजादी के 75 साल बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही तो पता नहीं ये कौन से विकास की बात करते हैं। हरियाणा के लोगों ने सबको मौका दिया। लेकिन जनता को केवल धोखा, बरोजगारी और महंगाई के अलावा कुछ नहीं मिला। इसलिए इस बार हरियाणा की जनता बदलाव के लिए तैयार रहे। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी हैं। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी भी करते हैं। दिल्ली और पंजाब में हो रही हैं। इनमें पहली गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री होगी। 24 घंटे बिजली का इंतजाम होगा। आज पंजाब में 90% घरों की बिल जीरो आ रहा है। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीना एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। 

उन्होंने कहा कि जैसे दो साल पहले पंजाब के लोगों ने इस सुनहरी मौके का फायदा उठाया, उसी तरह हरियाणा के पास भी सनुहरी मौका है। आज पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार में खुशहाल जीवन जी रही है। इसलिए हरियाणा को भी खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए हरियाणा में हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल का लाना होगा। हरियाणा में अरविंद केजरीवाल की सरकार लानी होगी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली व पंजाब को बदला है, अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आते ही सबसे पहले भिवानी के लोगों के बीच आएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में 45 बदलाव जनसभाएं करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने यहां के लोगों ने सभी पार्टियों को वोट दिए हैं। हरियाणा में बदल बदलकर सभी पार्टियों की सरकार बनवाने का काम किया। क्या 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो गई, क्या आपके बच्चों के लिए सरकारी स्कूल बेहतर हो गए हैं, क्या अच्छे अस्पताल मिले, जहां फ्री और बेहतर ईलाज होता हो। क्या महिलाओं को सम्मान मिलना शुरू हो गया। 

उन्होंने कहा कि हर रोज महिलाओं का तिरस्कार होता है। हर रोज महिलाओं के प्रति अपराध होते हैं। हमारी बहनों कैसे दिल्ली के जंतर मंतर पर बीजेपी की पुलिस ने सड़कों पर घसीटा वो हम सबको याद है। आपके और हमारे बच्चों और युवाओं को रोजगार मिला? अगर इन सभी सवालों का जवाब ना है तो इसलिए ही बदलाव जनसभा कर एक मौका अरविंद केजरीवाल के लिए मांगने आएं हैं। बदलाव सिर्फ पार्टी बदलने से नहीं होता। बदलाव सिस्टम बदलने से होता है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी के काम होंगे। क्योंकि वो आम आदमी की सरकार है। 

उन्होंने कहा कि हर पार्टी को आपने मौका दिया, हर नेता को आपने मौका दिया। बीजेपी ने आम जनता के खिलाफ अघोषित युद्ध छेड़ रखा है। वाहे परिवार पहचान पत्र के नाम पर अत्याचार करने हों, चाहे प्रोपर्टी आईडी के नाम पर अत्याचार करते हों। चाहे बिजली पानी के संकट से लोगों पर अत्याचार करते हों। चाहे किसानों को सड़क पर बिठाकर अत्याचार करते हों। चाहे युवाओं को बेरोजगार करके अत्याचार करते हों। वहीं दूसरी पार्टी को जनता का वोट तो चाहिए, लेकिन उनके आपस के झगड़े ही खत्म नहीं हो रहे हैं। वो आपस में लड़कर ही खत्म हो जाएंगे। इसलिए आप सभी से अनुरोध है इन सभी पार्टी को छोड़कर आपकी अपनी आम आदमी पार्टी को अपना लो और आम आदमी पार्टी का राज बनवा दो। झाडू को थामकर पूरे हरियाणा में झाडू चला दो। आम जनता से जुड़े सभी काम करवा लो।