पंचकूला में नए साल पर देर रात दुर्घटना हादसे में तीन जवान बच्चों की मौत एक ही बाइक पर थे सवार

 जहां एक तरफ पूरा शहर नए साल के जश्न में डूबा हुआ था। तो वहीं एक परिवार के लिए दुखद घटना सामने आई है। सेक्टर 6 और 7 की डिवाइडिंग रोड पर क्रेन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई है। और एक ही हालत गंभीर है।

           जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे एमडीसी की तरफ से बाइक सवार ट्रैफिक लाइट से सेक्टर 6 की तरफ जा रहे थे। कि उसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार क्रेन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी। कि दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। और एक बुरी तरह से घायल हो गया। क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। किसी अज्ञात ने पुलिस को सूचना दी 

       सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया। और एक की हालत गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया जहा तीसरे युवक की भी मौत हो गई।

          मरने वाले युवकों में दुर्गादास प्रसाद जिसकी उम्र 22 साल है। और सेक्टर 4 के हरिपुर गांव पंचकूला में रहता है। और मूलपुर से गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। और दूसरे का नाम चंडी चरण जिसकी उम्र 34 साल है और सेक्टर 26 पंचकूला में रहता है और वेस्ट बंगाल का रहने वाला है। और जो घायल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। उसकी भी मौत हो गई। उसका नाम जितेंद्र उम्र 30 साल और सेक्टर 4 के हरिपुर गांव में रहता है। और यह भी उत्तर प्रदेश में ही रहता है। यह तीनों पंचकूला के सेक्टर 11 में एक कपड़े के शोरूम में काम करते हैं।