Joined the Congress: हरियाणा के तीन पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का दामन थामा

Joined the Congress: हरियाणा के तीन पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का दामन थामा

Joined the Congress: हरियाणा के तीन पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का दामन थामा

Joined the Congress: हरियाणा के तीन पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का दामन थामा

चौटाला के थिंक टैंक रहे संपत्त सिंह ने भाजपा छोड़ की घर वापसी

चंडीगढ़। Joined the Congress: हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री समेत तीन पूर्व विधायकों ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व वित्त मंत्री संपत्त सिंह को कांग्रेस में शामिल करवाया। संपत्त सिंह आदमपुर से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार है।
हरियाणा की पूर्व ओम प्रकाश चौटाला सरकार में वित्त मंत्री तथा चौटाला के थिंक टैंक रहे संपत्त सिंह ने वर्ष 2008 में इनेलो छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वर्ष 2019 में संपत्त सिंह कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए। संपत्त सिंह छह बार हरियाणा विधानसभा में विधायक रह चुके हैं।

Joined the Congress: कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे संपत्त सिंह

सोमवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे संपत्त सिंह ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो कभी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस से दूर नहीं हुए थे। लेकिन कांग्रेस के भीतर रहकर कुछ स्वार्थी नेता पार्टी को लगातार कमजोर करने में लगे थे। ऐसे नेताओं की वजह से ही लगातार 2 बार कांग्रेस को सत्ता से बाहर रहना पड़ा। ऐसे लोगों की वजह से ही उन्हें कांग्रेस छोडऩे का फैसला करना पड़ा था। अब पार्टी के साथ भीतरघात करने वालों का सच सार्वजनिक हो चुका है और वो कांग्रेस से बाहर जा चुके हैं। इसलिए उन्होंने फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौ. उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला लिया है।  

Joined the Congress: बीजेपी छोडक़र कांग्रेस का दामन थामा

नारनौंद से पूर्व विधायक रामभगत शर्मा और नारनौल से पूर्व विधायक रहे राधेश्याम शर्मा ने भी आज बीजेपी छोडक़र कांग्रेस का दामन थामा। हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट छोडक़र हिम्मत सिंह ने भी घर वापसी करते हुए कांग्रेस के लिए संघर्ष का ऐलान किया। इनके अलावा बैंक एसोसिएशन के बड़े नेता रहे ललित अरोड़ा ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया।
इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह सभी नेता अपने-अपने इलाकों की मजबूत आवाज हैं, इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। चौधरी उदयभान ने कांग्रेस का पटका पहनाकर सभी नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज एकबार फिर परिवार के पुराने सदस्य इक_ा हो गए हैं। भविष्य में सभी मिलकर भाजपा की जनविरोधी और सांप्रदायिक नफरत वाली नीतियों को हराने का काम करेंगे।