आधी रात को होगा इस बार होलिका दहन, जाने शुभ मुहूर्त

holika dahan 2025: रंग पर्व होली के एक दिन पहले होलिका दहन गुरुवार की रात को होने वाले हैं। आपको बता दें कि भद्र समाप्ति के बाद ही होलिका दहन की प्रक्रिया की शुरुआत होगी जो इस साल लगभग आधी रात को होने वाली हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ज्योतिषी विभाग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य प्रोफेसर चंद्र मौली उपाध्याय के अनुसार इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:02 से आरंभ हो जाएगी जो अगले दिन 14 मार्च को सुबह 11:11 तक रहेगी ऐसे में रात्रि व्यापिनी पूर्णिमा में ही होलिका दहन का विधान होने के चलते होलिका दहन 13 मार्च गुरुवार की रात में होगी।
चंद्रग्रहण का भी रहेगा प्रभाव
फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा की रात होलिका दहन भी किया जाएगा तो तिथि विशेष पर चंद्रग्रहण भी लग रहा है लेकिन यह भारत में दृश्य नहीं होगा इसमें सूतक आदि का प्रभाव नहीं रहेगा इससे होलिका दहन में भी कोई बाधा नहीं होगी। लेकिन होली के दिन चंद्र ग्रहण की कुछ विधि पूर्ण कर चंद्र ग्रहण के व्यापक प्रभाव से बचा जा सकता है। हालांकि 14 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के किसी भी क्षेत्र में दृश्य ना होने से सूतक और ना ही कोई इसका शुभ अशुभ प्रभाव होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण पश्चिमी यूरोप अमेरिका अटलांटिक महासागर के देश नाइजीरिया इटली फ्रांस पोलैंड नॉर्वे स्वीडन न्यू जीलैंड आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा जिसका प्रभाव उन्हीं क्षेत्रों में होने वाला है।
केमिकल रंगों से रखें खुद को दूर
होली का असली मजा रंग और गुलाल के बिना बिल्कुल फीका है लेकिन केमिकल वाले रंगों से आंखों त्वचा और बालों को काफी नुकसान भी पहुंच सकता है बाजार में पर्व को लेकर रंगों की भरमार है लेकिन इसके साथ ही मिलावटी रंगों की भी खूब बिक्री होती है। इन मिलावटी रंगों और नकली रंगों से दूर रहने की बहुत जरूरत है नहीं तो इससे कई प्रकार की बीमारियां भी हो सकती है। खासकर इन रंगों को बल और चेहरे पर लगाने से आंखों से जुड़े और चेहरे पर कई प्रकार की बीमारियों का प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है की होली में नेचुरल रंगों का उपयोग ज्यादा किया जाए और होली के त्यौहार को भरपूर एंजॉय किया जाए।