धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें; धन-हानि के साथ बढ़ता है दुर्भाग्य, क्या खरीदना है शुभ? यहां जानिए

These Things Must Purchase on Dhanteras But Know What Should not be Purchased
Dhanteras 2023 Things Purchase: हिंदू त्योहारों में सबसे प्रमुख दिवाली का त्योहार एक बार फिर आ गया है। पूरे पांच दिनों का यह त्योहार धनत्रयोदशी यानि धनतेरस से शुरू हो जाएगा। इस बार धनतेरस 10 नवंबर को है. पारंपरिक और पौराणिक कथाओं के अनुसार, धनतेरस को बरकत का प्रतीक माना गया है। धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने के साथ-साथ खरीददारी को बेहद शुभ माना गया है। इसीलिए जब-जब धनतेरस का त्योहार आता है तो लोग तमाम तरह की चीजों को खरीदने के लिए दुकानों की तरफ निकल पड़ते हैं।
लेकिन कई बार अधिकतर लोग धनतेरस पर उन चीजों की खरीददारी कर लेते हैं, जिन चीजों को खरीदना अशुभ माना गया है। धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, धनतेरस पर अगर ये चीजें घर आ जाती हैं तो परिवार का दुर्भाग्य बढ़ता है और समृद्धि व धन की हानि होती है। फिलहाल, नीचे हम आपको उन चीजों के बार में विस्तार से बता रहे हैं जो चीजें आपको धनतेरस पर खरीदनी चाहिए और ऐसी वो कौन सी चीजें हैं जो धनतेरस पर भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए।
- धनतेरस पर आपको ये चीजें खरीदनी चाहिए
1- धनतेरस पर अपने घर में धातु या मिट्टी की लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां जरूर खरीदकर लाएं और फिर दिवाली के दिन इन्हीं मूर्तियों की विधि-विधान से पूजा करें। इसके अलावा आप धनतेरस के दिन ही दीये खरीदकर घर ले आयें और उन्हीं दीयों में से एक दीया शाम को घर के गेट पर जलाएं।
2- धनतेरस पर सबसे शुभ और लाभदायक सोना-चांदी की खरीददारी होती है। इसलिए धनतेरस के दिन सोना-चांदी की खरीददारी जरूर करनी चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप सोना-चांदी की कोई भारी चीज ही खरीदें, आप सोना-चांदी का एक सिक्का भी ले सकते हैं। इसके आलावा धनतेरस के दिन सोना-चांदी के बर्तन भी खरीदे जा सकते हैं।
3- धनतेरस पर आप तांबे और पीतल के नए बर्तन खरीद सकते हैं। तांबे और पीतल के बर्तन भी शुभता का प्रतीक हैं। ध्यान रहे कि, आप जब भी बर्तन खरीदकर लाएं तो उन्हें घर में ले जाने से पहले उनमें कुछ भर जरूर लें। खाली बर्तन घर न ले जायें। तांबे और पीतल के बर्तन के अलावा आप मिट्टी और धातु के बर्तन भी ले सकते हैं।
4- धनतेरस पर झाड़ू की खरीददारी अहम रूप से शुभ मानी गई है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीद कर लाएं. और ध्यान रहे कि आप घर में झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें कि बाहर वालों की नजर उसपर न पड़े। वहीं धनतेरस पर वैसे तो लोहे और प्लास्टिक का सामान नहीं खरीदना चाहिए लेकिन आप इलेक्ट्रोनिक उपकरण, कोई वाहन, फोन, लैपटॉप, एसी, माइक्रोवेव खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप धनतेरस के दिन कोई घर या प्लॉट ले रहे हैं और ये और भी शुभ है।
- धनतेरस पर आपको ये चीजें नहीं खरीदनी चाहिए
1- धनतेरस पर लोगों को लोहे के बर्तन या लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। इसके अतिरिक्त, यह माना जाता है कि धन के देवता भगवान कुबेर उन लोगों पर अपनी कृपा नहीं बरसाते हैं जो धनतेरस के दिन लोहा खरीदते हैं।
2- धनतेरस पर कई लोग स्टील की चीजें और बर्तन खरीद लाते हैं। लेकिन धनतेरस पर स्टील न खरीदने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा धनतेरस पर कांच के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए। माना जाता है कि, कांच के बर्तन आमतौर पर राहु से संबंधित होते हैं इसलिए धनतेरस के दिन कांच के बर्तन या कांच की चीजें खरीदना अशुभ है।
3- धनतेरस पर नुकीली चीजें खरीदने से परहेज करें। क्योंकि धनतेरस एक शुभ दिन है। इस दिन चाकू और कैंची या अन्य कोई भी नुकीली चीज नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये चीहेन परिवार के लिए दुर्भाग्य लाती हैं और पारिवारिक क्लेश होता है।
4- धनतेरस पर एल्युमीनियम और प्लास्टिक की चीजें को भी नहीं खरीदना चाहिए। इसके बजाय धातु से बनी वस्तुएं खरीदना बेहतर है।
5- धनतेरस के दिन तेल या घी खरीदना धनतेरस के दिन अशुभ माना जाता है। अगर किसी को ऐसी किसी सामग्री की जरूरत है तो उसे एक दिन पहले या बाद में इसे जरूर खरीद लेना चाहिए।
6- धनतेरस की खरीदारी में नकली सोना-चांदी न खरीदें। धनतेरस के दिन भूलकर भी घर में नकली सोने के आभूषण, सिक्के और अन्य चीजें नहीं आनी चाहिए।
7- अगर आप धनतेरस पर मिट्टी का घड़ा घर पर ला रहे हैं तो जान लीजिये कि मिट्टी का खाली घड़ा घर लाना अशुभ माना जाता है। अगर आप वाकई इसे घर लाना चाहते हैं तो पहले इसे चावल, गेहूं के बीज जैसे किसी भी अनाज से भर लें फिर इसे अपने घर ले आएं।
8- धनतेरस की खरीदारी में जूते-चप्पल न खरीदें। क्योंकि जूते शनि से संबन्धित हैं इसलिए शनि से संबंधित कोई भी वस्तु खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।
9- धनतेरस पर अगर आप कपड़े खरीद रहे हैं तो अच्छी बात है लेकिन भूलकर भी काले कपड़े न खरीदें। धनतेरस के त्योहार पर काले रंग की चीजें और कपड़े खरीदना अशुभ माना जाता है।
- things you should buy on dhanteras
- dhanteras shopping
- dhanteras 2023 things purchase
- things you should not buy on dhanteras
- dhanteras ki khareed daari
- dhanteras 2023 shopping
- dhanteras 2023 puja vidhi
- buying gold on dhanteras
- dhanteras 2023 shubh muhurat
- when is dhanteras 2023
- dhanteras 2023 date
- dhantrayodashi