IPL के इतिहास में इन 5 खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा शतक, जाने लिस्ट में किन किन खिलाड़ियों का नाम है शामिल

IPL के इतिहास में इन 5 खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा शतक, जाने लिस्ट में किन किन खिलाड़ियों का नाम है शामिल

24 मार्च से आईपीएल 2025 की शुरुआत होने वाली है।

 

ipl schedule: 24 मार्च से आईपीएल 2025 की शुरुआत होने वाली है। आईपीएल का काफी समय से फैंस इंतेज़ार करते है, और अब जल्द ही यह इंतेज़ार खत्म होने वाला है। Ipl के फैन अक्सर अपने फेवरेट खिलाड़ियों को फॉलो करते हैं आज हम आपको आईपीएल के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल के इतिहास में अब तक 100 से भी ज्यादा बार सेंचुरी लग चुकी है इसमें 36 साल से ज्यादा उम्र के बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए शतक शामिल है। इन पांच खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी टू इंडियन क्रिकेट टीम के हैं तो आईए जानते हैं कि लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

 

रोहित शर्मा

 

रोहित शर्मा आईपीएल में शतक लगाने वाले पांचवें सबसे उम्र दराज खिलाड़ी हैं। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 36 साल की उम्र में आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा था। रोहित ने 83 गेंद पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली थी इस दौरान उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के जुड़े थे।

 

सचिन तेंदुलकर

 

इस लिस्ट में अगला नाम आता है सचिन तेंदुलकर का। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर है। सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2011 में 37 साल की उम्र में जड़ने का कारनामा किया था यह शतक कोच्चि तस्कर के खिलाफ आया था।

 

क्रिस गेल

 

क्रिस गेल आईपीएल में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे उम्र दराज खिलाड़ी हैं। गेल ने पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल 2018 में 38 साल की उम्र में सनराइज हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 104 रनों की पारी खेली थी। इस सत्य के पारी में उन्होंने सिर्फ एक चौके जड़े थे और जबकि 11 गगनचुंबी छक्के लगाए थे।

 

सनथ जयसूर्या

 

सनत जयसूर्या आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर है। जयसूर्या ने आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए 38 साल की उम्र में सैकड़ा जड़ा था। उनका यह शतक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आया था उन्होंने 48 गेंद पर नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी।

 

एडम गिलक्रिस्ट

आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने की रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। गिल आईपीएल 2011 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 39 साल की उम्र में सैकड़ा जड़ा था उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 55 गेंद पर 106 रन बनाए थे।