हरियाणा विधानसभा चुनाव: वोटों के नंबर के आधार पर हरियाणा की कोई सीट नहीं जहां महिलाएं पुरुषों पर भारी
- By Vinod --
- Friday, 06 Sep, 2024

On the basis of number of votes, there is no seat in Haryana where women outnumber men
There is no seat in Haryana where women outnumber men- चंडीगढ़ (साजन शर्मा)I हरियाणा विधानसभा के सभी चुनावी हलकों में कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां महिला वोटरों की संख्या पुरुष वोटरों पर भारी पड़ रही हो। हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। गुडग़ांव की बादशाहपुर विधानसभा सीट वोटों के नंबर के आधार पर सबसे बड़ी सीट है। चुनाव आयोग के आंकड़ों मुताबिक यहां 2,62,984 पुरुष वोटर जबकि 2,34,044 महिला मतदाता हैं। सभी हलकों में गिनती के लिहाज से यह सीट सबसे ज्यादा (4,97,864) मतदाताओं की सीट है। गुडग़ांव हलके में 2,22,152 पुरुष जबकि 2,0,2040 महिला मतदाता हैं। यानि गिनती के लिहाज से यह दूसरी सीट है जहां पुरुष और महिला मतदाताओं की संखया ज्यादा है। इस दूसरे बड़े हलके में कुल वोटों की संख्या 4,24,702 है। तीसरे स्थान पर पुरुष व महिला वोटों के हिसाब से तिगांव विधानसभा हलका है। यहां पुरुष वोटरों की संख्या 1,97,639 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,61,845 है। कुल वोट 3,59,781 हैं। फरीदाबाद के बडख़ल हलके में पुरुषों की कुल 1,74,389 वोट है। यहां महिलाओं की 1,48,519 वोट है। कुल वोटों की संख्या 3,23059 है। फरीदाबाद एनआईटी में कुल 1,71,279 पुरुष वोटर जबकि 1,37,468 महिला वोटर हैं। कुल वोटरों की संख्या 3,09,068 है। इन सभी हलकों में दिव्यांग मतदाताओं के साथ साथ ओवरसीज इलेक्टर्स और सर्विस इलेक्टर्स की वोटें अलग हैं।
कुछ हलके ऐसे भी जहां पुरुष-महिला के काफी कम वोट
कई इलाके ऐसे हैं जहां पुरुष और महिला वोटरों की संख्या काफी कम है। यानि इन्हें सबसे छोटे विधानसभा क्षेत्र की गिनती में रखा जा सकता है। महेंद्रगढ़ के नारनौल में महज 81,652 पुरुष वोटर हैं जबकि महिला वोटरों की संख्या केवल 73,116 है। यानि यहां कुल वोटरों की गिनती 1,54,769 है। इसी तरह नांगल चौधरी में भी पुरुष वोटर केवल 87,419 जबकि महिला वोटर 77,021 है। कुल वोटर संख्या 1,64,444 है। शाहबाद हलके में पुरुष वोटरों की गिनती 89,607 जबकि महिला वोटर केवल 81,648 हैं। यहां कुल वोटों की संख्या 1,71,257 है। हिसार हलके में भी केवल 94,235 पुरुष जबकि 84,565 महिला वोटर हैं। खरखौदा हलके में 94,270 पुरुष जबकि 81,628 महिला वोटर हैं। नलवा विधानसभा क्षेत्र में 95,571 पुरुष जबकि 85,698 महिला वोटर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का हलका रहे आदमपुर में भी 95,685 पुरुष जबकि 83,763 महिला वोटर हैं। इन सब हलकों में दिव्यांग मतदाताओं के साथ ओवरसीज मतदाता और सर्विस मतदाता अलग हैं।
नायब सैनी के हलके में कुल
मुखयमंत्री नायब सिंह सैनी के लाडवा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 1,0,1119 पुरुष जबकि 94,260 महिला वोटर हैं। यहां कुल वोटरों की संख्या 1,95,381 है। यहां भी दिव्यांग, सर्विस व ओवरसीज वोटरों की संख्या अलग है
कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में 2,0187911 वोटर
हरियाणा के कुल 22 जिलों में कुल पुरुष वोटरों की संख्या 1,06,52345 जबकि महिला वोटरों की संख्या 94,23,956 है। ट्रांसजेडरों के कुल 467 वोट हैं। वोटर लिस्ट के मुताबिक 94,177 पुरुष वोटर जबकि 56,094 महिला वोटर और 6 ट्रांसजेंडर दिव्यांग हैं। यानि कुल मिलाकर 1,50,277 दिव्यांग मतदाता हैं। प्रदेश में ओवरसीज पुरुष वोटरों की संख्या 559 जबकि महिला वोटरों की संखया 203 है। इस श्रेणी में कुल 762 वोट है। इसी तरह सर्विस वोटरों में 1,06258 पुरुष जबकि 4885 महिलाएं हैं। यह संख्या कुल मिलाकर 1,11,143 बनती है। कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में 2,0187911 वोटर हैं। चुनाव आयोग ने कुल 20,031 पोलिंग स्टेशन बनाये हैं जिसमें 19,812 पोलिंग स्टेशन जबकि 219 ऑक्सीलरी पोलिंग स्टेशन हैं।
- haryana assembly elections on the basis of number of votes
- there is no seat in haryana where women outweigh men
- badshahpur seat of gurgaon is the largest in terms of votes
- it has the highest number of male and female voters
- in badshahpur
- total 262984 male voters while 234044 female voters
- total number of voters 497044
- in gurgaon
- 222152 male voters while 202040 female voters
- total number of votes in the second largest seat 424211
- narnaul of mahendragarh is the smallest in terms of votes
- only 81652 male and 73116 female voters
- nangal chaudhary
- the area with the second lowest number of votes
- has only 87419 male voters while 77021 female voters