पति से करता था शिकायत, इसलिए सौतेली मां ने नाबालिग बेटे की कर दी हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार
BREAKING
कंट्रोल रूम में बजी घंटी... उत्तराखंड के सड़कों पर दौड़ने लगी NDRF की टीम, सच्चाई जान लोगों को मिली राहत पत्नी ने बताया- आतंकियों ने हिंदू-मुस्लिम पूछकर पति को मार डाला; कह रहे थे कलमा पढ़ो, कानपुर के शुभम की 2 महीने पहले हुई थी शादी प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान; कहा- आतंकियों को अब मिट्टी में मिलाने का समय आ गया, अकल्पनीय सजा देंगे, अंत तक नहीं छोड़ेंगे केंद्र सरकार ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई; शाम इतने बजे होगी यह बड़ी बैठक, कांग्रेस ने कहा- सरकार जो भी कदम उठाए, हम उसके साथ जम्मू-कश्मीर से एक और दुखद खबर; आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना का जवान शहीद, ऑपरेशन अभी जारी, ताबड़तोड़ गोलीबारी हो रही

पति से करता था शिकायत, इसलिए सौतेली मां ने नाबालिग बेटे की कर दी हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

Step mother murdered minor son

Step mother murdered minor son

सौंख/मथुरा। Step mother murdered minor son: दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 14 साल के बच्चे के लिए उसकी सौतेली मां हैवान बनकर मौत के घाट उतार दिया। मामले में पिता व सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी संतोष पुत्र निहाल सिंह ने अपनी बहन देवेंद्री देवी की शादी वर्ष 2013 में डीग के गांव बारौलीचौथ के गोविंद सिंह के पुत्र दीवान सिंह के साथ की थी। देवेंद्री देवी का का बेटा यश था।

पति ने कर दी थी हत्या

वर्ष 2016 में शादी में दहेज कम मिलने को लेकर देंवेंद्री देवी की पति दीवान सिंह ने हत्या कर दी। मामले में दीवान सिंह सजा भी हुई। मृतक यश गांव बछगांव में रहा। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दीवान सिंह के साथ नाजायज तरीके के रह रही रामा ने 14 वर्षीय यश को मृत्यु के घाट उतार दिया।

फोन से मिली जानकारी

संतोष सिंह के अनुसार शनिवार बारौलीचौथ से उसके पास फोन आया कि भांजे यश की दीवान सिंह व उसके साथ रह रही रामा ने मिलकर हत्या कर दी है। उसे घर के पानी के टैंक में डाल दिया। आरोप है कि उसके भांजे यश की दीवान सिंह व उसके साथ रहने वाली रमा ने आपराधिक षडयंत्र करके हत्या कर शव को पानी के टैंक में फेंक दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया।

इस बारे में डीग के डिप्टी एसपी आशीष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। तथ्यों के आधार पर मामले में जांच की जा रही है। जो भी आरोपी है उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह पढ़ें:

न शर्म आई, न आया तरस... 50 साल के आदमी ने 1 साल की मासूम से की हैवानियत, मौके पर आ पहुंची मां तो...

मुरादाबाद में मर्डर: देवर ने गला काटकर कर दी भाभी की हत्या, फिर थाने जाकर कर दिया सरेंडर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

नोएडा में दहेज के लिए पत्‍नी की हत्‍या, पति समेत दो आरोपी गिरफ्तार