संस्था ने बांटे 21 जरूरतमंद परिवारो को पेंशन के चेक
![Organization Distributed Pension Checks](https://www.arthparkash.com/uploads/1ad2c27a-12c4-4d63-b115-9439f36541a0.jpg)
Organization Distributed Pension Checks
संस्था के कार्य सराहनीय:स्वामी दिव्यानंद महाराज
फतेहाबाद: Organization Distributed Pension Checks: सरबत दा भला संस्था डॉक्टर एसपी सिंह ओबेरॉय जी के सानिध्य में पूरे विश्व में समाज सेवा के कार्य कर रही है। जिसके तहत आज स्थानीय गीता मंदिर फतेहाबाद में स्वामी डॉक्टर दिव्यानंद जी महाराज ने 21 जरूरतमंद परिवारों को पेंशन के चेक अपने कर कमल से वितरित किए ।उन्होंने कहा कि संस्था के कार्य सराहनीय है।संस्था जरूरतमंदों की मदद कर एक मिसाल कायम कर रही है और जरूरतमंदों की मदद करना दुनिया में सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष रवि शर्मा, समाजसेवी विजय चौधरी,वैभव चौधरी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सरदार रसप्रीत सिंह ग्रोवर ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सिटी वेलफेयर क्लब अध्यक्ष विनोद अरोड़ा,एमएम एजुकेशन अध्यक्ष राजीव बत्रा, प्रोजेक्ट इंचार्ज ललित चौधरी, प्राचार्य गुरचरण दास,देवेन्द्र मोंगा,उमंग सरदाना, रामनिवास डिशवाला,सुभाष मककड, लवली मेहता सहित गणमान्य व्यक्ति और सदस्य गण उपस्थित रहे।