mutilated embryos recovered

सिरसा में गांधी पार्क के पास मिला क्षत-विक्षत भ्रूण, पुलिस जुटी जाच में

Sirsa-Bhrun

Mutilated fetus found near Gandhi Park in Sirsa

सिरसा। हरियाणा के सिरसा में जनता भवन रोड स्थित अनाजमंडी के गांधी पार्क के निकट शुक्रवार को एक भू्रण क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। भू्रण को कुत्ते नोच रहे थे। इस पर आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाकर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार ने बताया कि बच्चे पार्क में खेल रहे थे। पास में ही कुछ पड़ा था, जिस पर कुत्ते मंडरा रहे थे। उन्होंने पास जाकर देखा तो मांस का लोथड़ा दिखाई दिया। वह किसी अजन्में बच्चे का भू्रण था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाए और पंचनामा की कार्रवाई के बाद भू्रण पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में पुलिस की ओर से क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भू्रण पड़े होने की सूचना पर आसपास कार्य करने वाले लोग एकत्रित हो गए। क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भू्रण कुत्तों द्वारा बुरी तरह से नोचा जा चुका है। इसलिए यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह लडक़े का है या लडक़ी का। फिलहाल इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम के लिए भू्रण नागरिक अस्पताल भेजा गया है।