The Governor inaugurated the annual Red Cross fair
BREAKING
केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़; सहेलियों के साथ मेले में थी, 30-40 मनचले पीछे लगे, गंदे कमेंट्स कर वीडियो बनाते रहे, पुलिस गार्ड से बदसलूकी हरियाणा कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस; पुलिस ने दिल्ली से 1 आरोपी दबोचा, गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा! पढ़िए रिपोर्ट हरियाणा: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली से गिरफ्तार हुआ बॉयफ्रेंड, हुआ चौंकाने वाला खुलासा ‘मैंने वायरल नहीं किया…’ Vidya Balan ने AI-जनरेटेड वीडियो से झाड़ा पल्ला, स्कैम से बचने की दी नसीहत पूर्व SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच और अन्य पांच के खिलाफ FIR के आदेश, सपोर्ट में आए सेबी और बीएसई करेंगे अपील

Himachal : राज्यपाल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया

The Governor inaugurated the annual Red Cross fair

The Governor inaugurated the annual Red Cross fair

The Governor inaugurated the annual Red Cross fair : शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान  में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा द्वारा आयोजित वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस का अर्थ ही समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि पीडि़त मानवता की सेवा करना ही इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है। राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोडऩा चाहिए। उन्होंने लोगों से रेडक्रॉस निधि में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया। इस योगदान से वंचित व जरूरतमंद लोगों को अधिक सहायता प्रदान की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस पूरी दुनिया में मानवता की सेवा और नि:स्वार्थ सहायता का प्रतीक है। इस संस्था ने मानवता के उच्च मूल्यों को कायम रखते हुए असंख्य गरीब और वंचितों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि यह संस्था वंचित वर्गों के लिए एक आशा की किरण है।

रेडक्रॉस नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान की दिशा में कर रहा कार्य 

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान की दिशा में कार्य कर रहा है ताकि एक स्वस्थ और बेहतर समाज की स्थापना की जा सके। इस अवसर पर राज्य रेडक्रॉस के महासचिव राजेश शर्मा ने राज्यपाल एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा जानकी शुक्ल को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर और खलिनी के विद्यार्थियों नेे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला को प्रथम पुरस्कार

राज्यपाल ने वर्ष 2022 के लिए रेडक्रॉस पेपर फ्लैग से सर्वाधिक राशि संग्रह करने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला को प्रथम पुरस्कार, आकलैंड हाउस स्कूल शिमला को द्वितीय पुरस्कार तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्ष 2022 के लिए रेडक्रॉस पेपर फ्लैग से सर्वाधिक राशि संग्रह करने के लिए पुलिस महानिदेशक शिमला को प्रथम पुरस्कार, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को द्वितीय पुरस्कार एवं प्रधान मुख्य अरण्यपाल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इससे पहले, राज्यपाल ने ऐतिहासिक रिज मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ किया तथा विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। राज्य रेडक्रॉस की मानद सदस्य डॉ. किमी सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। नगर निगम, शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल, शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें....

दो तरह की बीजेपी हैः देश की असली, प्रदेश की बीजेपी नकलीः फिर बोले जवाहर

 

 

ये भी पढ़ें....

लोकसभा चुनाव के लिए सुगबुगाहट तेज, मंडी सीट से जयराम ठाकुर भी हो सकते हैं प्रत्याशी