विधान सभा के इतिहास में पहली बार, सदन के नेता ने अधिकारी के कार्यकाल को सराहा

विधान सभा के इतिहास में पहली बार, सदन के नेता ने अधिकारी के कार्यकाल को सराहा

विधान सभा के इतिहास में पहली बार

विधान सभा के इतिहास में पहली बार, सदन के नेता ने अधिकारी के कार्यकाल को सराहा

सभी दलों के विधायकों ने किया समर्थन, उत्तम भविष्य की कामना

चंडीगढ़, 22 दिसंबर
हरियाणा विधान सभा के इतिहास में पहली बार सदन के नेता मनोहर लाल ने किसी अधिकारी के कार्यकाल की प्रशंसा की है। दरअसल विधान सभा के अतिरिक्त सचिव सुभाष शर्मा आगामी 31 जनवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं। विधान सभा अध्यक्ष के सचिव के नाते उनके लिए बुधवार को सत्र की कार्यवाही में अंतिम दिन था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सत्र की कार्यवाही के दौरान  सदन को इस बारे में सूचित किया। 
उन्होंने कहा कि सुभाष चंद शर्मा ने हरियाणा विधान, सभा में 15 सितंबर 1988 को सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद पर ज्वाईन किया था। उससे पूर्व उन्होंने साईंस एंड टैक्नोलोजी विभाग में वर्ष 1985 से 1987 तक जूनियर स्केल स्टैनोग्राफर के पद पर कार्य किया। 
विधान सभा में समय-समय पर पदोन्नत होते हुए वर्तमान में वे अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2007 से माननीय अध्यक्ष के साथ वे सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं और दिनांक 31 जनवरी, 2022 को वे सेवानिवृत्त होने जा रहे है। मुख्यमन्त्री ने कहा कि सदन आज उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वास्थ्य की कामना करता है। मुख्यमन्त्री ने यह भी कहा कि सुभाष चंद शर्मा ने अपनी सेवा अवधि के दौरान विधान सभा में 11 विस अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने सभी दलों के साथ तालमेल बनाकर कार्य किया जोकि बहुत सराहनीय है।