पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य पुष्पदन्त सागर जी महाराज का 71 वॉ पुष्प अवतरण पर्व (जन्मोत्सव) भक्तो द्वारा देश में कई जगह सुप्रभात महोत्सव 2024 के रूप में मनाया जाएगा

Suprabhata Mahotsav 2024
Suprabhata Mahotsav 2024: 11 महीने बाद पुनःमध्यप्रदेश में पधार रहें है सन्त श्री इन 11 महीनों में उत्तराखण्ड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में सैकड़ों संतों हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ मुलाक़ात की व सत्संग से लाभान्वित हुए। वर्तमान में गुरुदेव भिड़ म.प्र. की ओर विहार कर रहे है जहाँ मध्यप्रदेश में पुनः आगमन पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गी जी ने दूरभाष कांफ्रेंसिंग के जरिये आगवानी नमन किया व आशीर्वाद लिया। भिंड में आचार्य विनिश्चय सागर जी महाराज से गुरुदेव का मिलन होगा। दि.31 व 1 को सकलजैन समाज व प्रज्ञ श्री संघ भिंड के सहयोग से गणाचार्य श्री का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह से मंदिर में विराजमान भगवान के मस्तकाभिषेक होंगे जिसके बाद संगीतमय गुरुपूजा, चरण वंदन,शास्त्र भेंट आदि आयोजन के साथ आचार्य श्री का मंगल आशीष भक्तो को प्राप्त होगा। गौतरलब है कि गणाचार्य श्री बिहार के दौरान आचार्य विशुद्ध सागर संघ 50 महाराज, आचार्य सुनील सागर संघ 30 महाराज, सन्त शिवानंद प्रश्मानंद महाजन से मिलन करते हुए। दिल्ली पहुचे थे। जहाँ सनातन सम्प्रदाय के लंदन के सिद्धांश्रम के सन्त श्री राजराजेश्वर जी आचार्य श्री के दर्शन कर मुनि तरुण सागर जी के शिष्य क्षुल्लक श्री पर्व सागर जी के यूके प्रवास को याद किया तथा ब्रिटेन में पर्वसागरजीमहाराज द्वारा की गई धर्मप्रभावना की धूम से गुरुजी को अवगत कराया, आगरा में म.प्र. आगमन के दौरान आचार्य विमर्श सागर संघ 30 महाराज ने आचार्य श्री के मिलन दर्शन लाभ लिया। संभावित 15 जनवरी के गणाचार्य श्री का आगमन जैन तीर्थ पुष्पगिरी पर होगा।
यह पढ़ें: