Sunil Grover Heart Problem

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का हार्ट ब्लॉक... डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार याद है आपको

Sunil Grover Heart Problem

Sunil Grover Heart Problem

Sunil Grover Heart Problem :  आजकल समय बड़ा नाजुक है और पता नहीं कब किस मोड़ पर हमारी जिंदगी को ले आये| खबर है कि, कपिल शर्मा के शो (Kapil Sharma Show) में डॉ. मशहूर गुलाटी का गजब किरदार निभाकर सबको हंसने पर मजबूर कर देने वाले मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का हार्ट ब्लॉक हो गया है| बताया जाता है कि, सुनील ग्रोवर के हार्ट में ब्लॉकेज की प्रॉब्लम आई है| हालांकि, यह जानकारी भी मिली है कि सुनील ग्रोवर ठीक हैं| उनके हार्ट की सर्जरी की गई है| ख़बरों के मुताबिक, सुनील ग्रोवर को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था। जहां उनके हार्ट की सर्जरी (Sunil Grover Heart Surgery) सफलता पूर्वक की गई|

44 साल के हैं सुनील ग्रोवर ....

बतादें कि, सुनील ग्रोवर की उम्र 44 साल है| वह शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है| सुनील सिर्फ कॉमेडियन बनने तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह एक अच्छे एक्टर भी हैं| सुनील ने कई बॉलीवुड फिल्मों में बड़े-बड़े हीरोज के साथ काम किया है| हां वो अलग बात है कि सुनील ग्रोवर की पहचान डॉ. मशहूर गुलाटी के रूप में ही ज्यादा होती है| क्योंकि उनके इस किरदार ने लोगों को बड़ा हंसाया है| सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में सिर्फ डॉ. मशहूर गुलाटी ही नहीं बने बल्कि भिन्न-भिन्न महिलाओं के किरदार में भी वह नजर आये|

कपिल से हो गई खटपट, छोड़ दिया शो...

लेकिन सुनील ग्रोवर ने उस वक्त कपिल का साथ एकदम छोड़ दिया| जब किसी बात पर दोनों के बीच खटपट हो गई| इसके बाद अबतक कपिल के साथ सुनील ग्रोवर नजर नहीं आये हैं| हालांकि, इस प्रकार की खबरें कई बार चलीं कि सुनील ग्रोवर कपिल के साथ फिर वापसी करेंगे| लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं| सुनील ग्रोवर अब फिल्मों की ओर बढ़ चुके हैं|