चंडीगढ़ में पानी बर्बाद करने वाले हो जाएं सावधान; अब खैर नहीं, होगा ऐसा सख्त एक्शन, नगर निगम का ये फैसला कल से होगा लागू

Strict Action Will Against Water Wastage in Chandigarh Heavy Penalty Imposed
Chandigarh Water Wastage Penalty: चंडीगढ़ में पानी बर्बाद करने वाले अब सावधान हो जाएं। अगर वह पानी की बर्बादी करते पाए गए तो फिर उनकी खैर नहीं होगी। अब उनपर सख्त एक्शन होने वाला है। दरअसल, गर्मी के इस मौसम में पानी की बर्बादी रोकने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम ने फैसला लिया है कि, जो भी पानी बर्बाद करता पाया जाएगा, उस पर 6 हजार रुपये का भारी जुर्माना किया जाएगा। यही नहीं नोटिस जारी करने के साथ उसकी पानी की सप्लाई भी पूरी तरह बंद की जा सकती है।
चंडीगढ़ नगर निगम का यह फैसला 7 अप्रैल (सोमवार) से लागू हो जाएगा। निगम ने शहर के लोगों को सलाह दी है कि, वह पानी की बर्बादी से संबन्धित सभी खामियों को समय रहते ठीक कर लें। इसके अलावा वह खुद भी किसी तरह से पानी को बर्बाद करने से बचें और पानी को फिजूल में न बहायें। चंडीगढ़ नगर निगम ने "सिटी ब्यूटीफुल" के सभी नागरिकों और संस्थाओं से अपील की है कि वे पानी की बर्बादी से परहेज करते हुए और इस बहुमूल्य संसाधन के संरक्षण में निगम का सहयोग करें। अन्यथा उनपर कार्रवाई की जाएगी।
जल संकट से बचने की दिशा में अहम कदम
बता दें कि, आज देश के कई हिस्सों में जल संकट की स्थिति बनी हुई है। कहीं-कहीं तो हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। वहां लोग पीने के पानी के लिए भी संकट का सामना कर रहे हैं। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि, हम जल संकट से बचने की दिशा में पानी के सरंक्षण पर ध्यान दें। अगर जल नहीं बचाया गया तो हमारा आने वाला कल भी नहीं होगा। इसलिए जल को लेकर कई अभियान भी चलाये जा रहे हैं। जहां इसी कड़ी में चंडीगढ़ में भी पानी के संरक्षण के लिए काम किया जा रहा है। कई उपाय अपनाए जा रहे हैं।