By: Rochita
April 7, 2025
पहले आम को अच्छे से धोकर छील लें और उसका गूदा निकालकर ब्लेंडर में डालें।
आप आम का गूदा काटकर सीधे ब्लेंडर में डाल सकते हैं।
अब ब्लेंडर में 1 कप ठंडा दूध और 2 टेबल स्पून वैनिला आइसक्रीम डालें।
आइसक्रीम डालने से शेक क्रीमी और टेस्टी बनता है। स्वाद अनुसार शक्कर और अगर चाहें तो वनीला एसेंस भी डाल सकते हैं। इससे शेक का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
अब इन सारी सामग्री को अच्छे से ब्लेंड करें जब तक यह एकसार और मलाईदार न हो जाए।
अगर शेक गाढ़ा लगे तो थोड़ा और दूध डाल सकते हैं। शक्कर का स्वाद चखकर समायोजित करें।
अगर आपको ठंडा और फ्रोथी शेक पसंद है तो बर्फ के टुकड़े डालें और फिर से ब्लेंड करें।
तैयार मैंगो शेक को गिलास में निकालें और ऊपर से कुछ क्रीम या आम के छोटे टुकड़े डालकर सजाएं।