By: Rochita
April 24, 2025
एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें। जीरा और सरसों के दाने डालें।
फिर प्याज़, लहसुन, हरी मिर्च डालकर भूनें। अब परवल के टुकड़े और हल्दी डालकर धीमी आँच पर पकाएँ।
जब परवल थोड़ा नरम हो जाए, तो टमाटर डाल दें। थोड़ा नमक भी।
सब कुछ अच्छे से पक जाने दें जब तक परवल सुनहरा और टमाटर गल न जाए।
मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे मिक्सी में डालें, साथ में धनिया पत्ती और नींबू/इमली डालें।
दरदरा पीसें ज़्यादा स्मूथ नहीं, थोड़ा rustic स्वाद अच्छा लगता है।
ऊपर से थोड़ा सरसों, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का डाल सकते हैं।