By: Rochita
july 14 , 2025
सेबों को धोकर छील लें। बीज निकाल कर छोटे टुकड़ों में काट लें।
एक गहरे बर्तन में सेब के टुकड़े और ½ कप पानी डालें। धीमी आँच पर सेब को नरम होने तक पकाएँ (लगभग 10-15 मिनट)।
जब सेब नरम हो जाए, तो गैस बंद करें और हल्का ठंडा होने दें।
पकाए हुए सेब को मैशर या मिक्सी की मदद से पेस्ट बना लें (थोड़ा दरदरा या स्मूद – जैसा आप चाहें)।
सेब की प्योरी को फिर से कढ़ाई में डालें। अब इसमें चीनी डालें और मध्यम आंच पर पकाना शुरू करें।
लगातार चलाते रहें ताकि जैम नीचे न लगे। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और कड़ाही के किनारों से छूटने लगे, तब इसमें नींबू का रस डालें।
2-3 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें। जैम को ठंडा होने दें और फिर साफ व सूखी कांच की बोतल में भर लें।
इसे फ्रिज में स्टोर करें। 1-2 महीने तक आसानी से टिकता है।
जैम की स्थिरता चेक करने के लिए एक प्लेट पर थोड़ा सा जैम गिराएं। अगर वह फैलता नहीं है और थोड़ा जम जाता है, तो जैम तैयार है।