संसद का विशेष सत्र बुलाया गया; आखिर क्या करने जा रही मोदी सरकार? चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ, शेड्यूल जानिए

Special Session of Parliament 2023 Called By Modi Govt
Special Session of Parliament 2023: मानसून सत्र की कार्यवाही खत्म होने के बाद अब संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। संसद का यह विशेष सत्र पांच दिवसीय होगा। सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। बता दें कि, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की तरफ से ही संसद के विशेष सत्र का औपचारिक ऐलान किया गया है।
प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा- संसद का एक विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर तक 5 बैठकों के साथ बुलाया जा रहा है। अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार रहेगा। हालांकि, अचानक सत्र क्यों बुलाया गया है इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।
.gif)
फिलहाल, संसद के इस विशेष सत्र को लेकर तमाम प्रकार की चर्चाएं जरूर शुरू हो गईं हैं। लोग कह रहे हैं कि, केंद्र की मोदी सरकार क्या कोई विशेष बिल लेकर आ रही है, जिसके लिए यह सत्र बुलाया गया है। आपको यह खबर रहे कि, मोदी सरकार देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की तैयारी में है। आशंका है कि, मोदी सरकार इस सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल ला सकती है। लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
11 अगस्त को खत्म हुआ मानसून सत्र
मालूम रहे कि, हाल ही में 11 अगस्त को संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही समाप्त हुई थी। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था। लगभग 20 दिन से ज्यादा मानसून सत्र की कार्यवाही चली। संसद का यह मानसून सत्र काफी ज्यादा हंगामेदार रहा। सबसे ज्यादा हुंगामा मणिपुर और दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर केंद्र द्वारा लाये गए अध्यादेश पर हुआ।