लोकसभा के बाद सपा ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए उतारे कैंडिडेट, देखें लिस्ट

लोकसभा के बाद सपा ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए उतारे कैंडिडेट, देखें लिस्ट

UP Assembly By Election 2024

UP Assembly By Election 2024

लखनऊ। UP Assembly By Election 2024: समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी। चार रिक्त सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी ने तीन सीटें घोषित की हैं। दुद्धी से पूर्व मंत्री व सात बार के विधायक विजय सिंह गोंड पर भरोसा जताया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम पर मुहर गत वर्ष दिसंबर में ही लगा दी थी। 

चार रिक्त सीटों पर होना है चुनाव

विधानसभा की चार रिक्त सीटों में लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन 'गोपाल जी' की मृत्यु नौ नवंबर को हो जाने के कारण से रिक्त है। यहां का उपचुनाव पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के साथ 20 मई को होगा।

शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट भाजपा विधायक मानवेन्द्र सिंह की मृत्यु पांच जनवरी को हो जाने के कारण रिक्त है। यहां पर चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के साथ यानी 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

छठे चरण के चुनाव के साथ होगा मतदान

बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा सीट सपा के डा. शिव प्रताप यादव की मृत्यु के कारण रिक्त है। उनका निधन 26 जनवरी को हुआ था। यहां का उपचुनाव छठे चरण के लोकसभा चुनाव के साथ 25 मई को होगा। इसी प्रकार सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट भाजपा विधायक राम दुलार को न्यायालय से 25 वर्ष की सजा सुनाए जाने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। यह सीट 15 दिसंबर से रिक्त है। यहां का उपचुनाव सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के साथ एक जून को होगा।

यह पढ़ें:

बरेली से पकड़ा गया साजिद का भाई जावेद, अब खुलेगा बदायूं में दो बच्चों की निर्मम हत्या का राज

आजम खां डूंगरपुर केस में बरी, पर सपा नेता जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे

'जेल में जहर दिया गया...मेरा दम निकल जाएगा', मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार