Sonipat Factory Fire| सोनीपत में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग; फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर, हड़कंप की स्थिति

सोनीपत में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग; दूर-दूर तक छाया काले धुएं का गुबार, कर्मियों ने भागकर बचाई जान; फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

Sonipat Badi Industrial Area Factory Fire

Sonipat Badi Industrial Area Factory Fire

Sonipat Factory Fire: हरियाणा के सोनीपत में बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई है। दोनों फैक्ट्रियों में एक केमिकल फैक्ट्री है तो एक टेक्सटाइल। आग की लपटों के साथ काले धुएं का गुबार फैक्ट्रियों से निकलता देखा जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं.

बताया जा रहा है कि, दोनों फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई है। फिलहाल आग को लेकर आसपास दहशत का माहौल है। क्योंकि पास में और भी फैक्ट्रियां हैं। आग फैलने को लेकर लोग डरे हुए हैं। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों और इससे हुए माली नुकसान का पता नहीं चला है। लेकिन इस आगजनी में करोड़ों के नुकसान की आशंका है।

आग की घटना को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल के पास से लोगों और वाहनों को दूर किया जा रहा है।