6 साल के बच्चे ने महिला टीचर को गोली मारी; स्कूल में क्लास के अंदर की फायरिंग, नाराजगी में की वारदात

Six Year Old Boy Shot Female Teacher in Virginia
Six Year Old Boy Shot Female Teacher in Virginia: 6 साल के बच्चे द्वारा गोलीबारी की वारदात सन्न कर देने वाली है। बच्चे ने महिला टीचर को गोली मारी। बतादें कि, यह वारदात अमेरिका में हुई है। यहां वर्जीनिया स्थित रिकनेक एलिमेंट्री स्कूल में 6 साल के एक बच्चे ने अपनी एक महिला टीचर को गोली मार दी। बच्चे ने यह वारदात क्लास के अंदर ही की। महिला टीचर की उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है। टीचर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला टीचर की हालत नाजुक है। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त बच्चे को हिरासत में ले लिया है|
यह पढ़ें- सुनील शेट्टी की CM योगी आदित्यनाथ से गुहार; हमें इस चीज से बचा लीजिए, आप ही ये कर सकते हैं VIDEO
बच्चे ने एक राउंड फायरिंग की
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बच्चे द्वारा की गई गोलीबारी से स्कूल में और किसी को नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही इस वारदात में सिर्फ यह बच्चा ही शामिल है। बच्चे ने एक ही राउंड फायरिंग की और महिला टीचर को गोली मारी। बच्चे ने यह सब सोच समझकर किया। यह कोई आकस्मिक हादसा नहीं था। पुलिस ने बताया कि, बच्चा किसी बात को लेकर महिला टीचर से नाराज था और इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
टीचर के लिए जानलेवा हो सकती है यह वारदात
पुलिस का कहना है कि, गोली लगने से महिला टीचर की हालत गंभीर बनी हुई है। यह वारदात उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। हालांकि, महिला टीचर की स्थिति में सुधार के भी संभावना है। पुलिस ने कहा कि, वारदात के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है। बच्चे भी डर गए हैं। इसलिए स्कूल को सोमवार तक बंद कर दिया गया है। वारदात को लेकर पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है|
6 साल के बच्चे के पास गन कहां से आई?
बतादें कि, पुलिस अधिकारी भी इस वारदात से बेहद दंग रह गए हैं। क्योंकि एक बच्चे द्वारा इतनी बड़ी वारदात वाकई हैरान करने वाली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, हम इसका पता लगाएंगे कि आखिर बच्चे के पास गन कहां से आई और उसने किस स्थिति में यह चलानी सीखी और वह इसे स्कूल कैसे लेकर आया?
अमरिका के स्कूलों में आएदिन हो रही गोलीबारी
मालूम रहे कि, अमेरिका के इस स्कूल में गोलीबारी की यह वारदात कोई नई नहीं है। इससे पहले अमरिका के अलग-अलग स्कूलों में गोलीबारी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं और कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इनमें स्कूल स्टाफ के लोग और बच्चे शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि, गोलीबारी की वारदातों को पढ़ने वाले बच्चे ही अंजाम दे रहे हैं। इसलिए अमरिका में यह बेहद चिंता का विषय है कि वहां बच्चे किस ओर जा रहे हैं। उनके हाथ गन कैसे आ रही है? वे खुद के लिए और दूसरों के लिए असुरक्षा का माहौल कैसे पैदा कर रहे हैं?