Sirmaur Cloud Burst| हिमाचल से तबाही का भयानक मंजर, VIDEO; सिरमौर में बादल फटा, सैलाब की यह रफ्तार देख हिल जाएंगे आप

हिमाचल से तबाही का भयानक मंजर, VIDEO; सिरमौर में बादल फटा, सैलाब की यह रफ्तार देख हिल जाएंगे आप

Sirmaur Cloud Burst

Sirmaur Cloud Burst Himachal News Today

Sirmaur Cloud Burst: मानसूनी मौसम के दौरान हिमाचल में कुदरत का कहर बरप रहा है। हिमाचल की अलग-अलग जगहों से लगातार तबाही की भयानक तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं अब सिरमौर में बादल फटने के बाद तबाही की डरा देने वाली तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, सिरमौर के मालगी क्षेत्र के पास अचानक बादल फटने की घटना हुई। जिसके बाद मालगी और आसपास में भारी जल सैलाब की स्थिति पैदा हो गई। नदी-नालों में सैलाब की रफ्तार ऐसी थी कि जिसे देखकर हर कोई हिल गया।

घरों को नुकसान, सड़कें अवरुद्ध, लोग लापता

बताया जा रहा है कि, बादल फटने के बाद सैलाब का पानी मलबे के साथ कई घरों में घुस गया। जिससे घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं सैलाब के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सड़कें भी अवरुद्ध हुईं हैं। इसके अलावा सैलाब के बहाव में कुछ लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में बादल फटा  

बता दें कि, इससे पहले भी हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में बादल फट चुका है। यानि आलम यह है कि, हिमाचल प्रदेश में बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी कई जगह भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 और 12 अगस्त को मौसम मिलाजुला बना रहने की संभावना है। 13 अगस्त से फिर तेज बारिश हो सकती है।

सिरमौर में बादल फटने का वीडियो