गुरु का गम! सिद्धू का चेहरा उतरा, किया ये बड़ा ट्वीट... Punjab की जनता और AAP को लेकर कही ऐसी बात

Sidhu statement on Assembly Election Result
Assembly Election Result 2022 : पंजाब में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और यह फैसला आम आदमी पार्टी के हक में है| बाकी सभी पार्टियों को जनता ने नकार दिया है| यहां तक की कांग्रेस जो पंजाब में शासन कर रही थी वह तक अब हार का मुंह देख रही है| पंजाब में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है| कांग्रेस को बेहद कम सीटें मिल रहीं हैं| वहीं, कांग्रेस की इस प्रकार की तस्वीर को देखते हुए अब नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट जारी कर दिया है| जिसमें सिद्धू ने हार मान ली है|
क्या ट्वीट किया...
सिद्धू ने ट्ववीट करते हुए लिखा है - "जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है...पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें... आम आदमी पार्टी को बधाई!!!"
सिद्धू को तो अपनी सीट पर भी झटका...
बतादें कि, सिद्धू पंजाब को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे लेकिन पंजाब की जनता ने शायद उनका बड़बोलापन देख उन्हें भी तरजीह नहीं दी है| सिद्धू अपनी अमृतसर पूर्व सीट से हाथ धो बैठ रहे हैं| सिद्धू इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर से पीछे हैं|
केजरीवाल ने किया ट्वीट....
इधर, पंजाब में आप की शानदार जीत को देखते हुए केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा - "इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत बहुत बधाई (इस क्रांति के लिए पंजाब के लोगों को बधाई)"

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान...
वहीं, पंजाब में आप की जीत पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा - पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया है| आज पूरे देश में ये स्पष्ट हो गया है कि लोग सोचते हैं कि अगर केजरीवाल होंगे तो ईमानदारी से व्यापार, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मिल सकती है| पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है|
राघव चड्ढा क्या बोले?
वहीं, AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, "हमने तो पंजाबियों को कहा था कि झाड़ू चला दो, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया।" चड्ढा ने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पंजाब के लोगों ने भगवंत मान और केजरीवाल की जोड़ी को गले से लगाया है। पंजाब की सियासत के बड़े बड़े लोगों के सिंहासन डोल गए|