Shweta Tiwari statement on Bra and God

बवाल मचा! एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने की 'गंदी बात', अपनी ब्रा और भगवान को लेकर यह क्या बोल गईं?

Shweta Tiwari statement on Bra and God

Shweta Tiwari statement on Bra and God

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) एक बेहद ही चर्चित एक्ट्रेस (Actress) हैं| अक्सर वह सुर्खियो में छाई रहती हैं| सोशल मीडिया पर आयेदिन श्वेता तिवारी को नई-नई पिक्चर्स शेयर करते देखा जाता है| श्वेता तिवारी की कई तस्वीरें काफी बोल्ड भी होती हैं| जो कि लोगों के दिलों का तापमान बढ़ा देती हैं| लेकिन अब लगता है कि श्वेता तिवारी की मुश्किलों का तापमान बढ़ने वाला है|

दरअसल, एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने सरेआम एक ऐसा बयान दिया है| जिसे लेकर वह अब लोगों के निशाने पर हैं| उनके इस बयान पर बवाल पैदा हो गया है| लोग श्वेता तिवारी पर उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इतनी गंदी बात बोलने की हिम्मत श्वेता तिवारी ने कैसे की| बतादें कि, लोगों का कहना है कि श्वेता तिवारी इस प्रकार के बयान से हिन्दू आस्था को ठेस पहुंची है| श्वेता तिवारी का बयान भगवान (GOD) के बारे में बेहद अपमानजनक, अपवित्र है|

भगवान को ब्रा से जोड़ दिया....

बतादें कि, श्वेता तिवारी ने अपनी ब्रा (Shweta Tiwari Bra) के साइज और भगवान को लेकर मध्य प्रदेश के भोपाल में एक विवादित बयान दिया है| श्वेता तिवारी अपनी आगामी वेब सीरीज को लेकर भोपाल पहुंची (Shweta Tiwari in Bhopal) हुईं थीं| सीरीज की अन्य स्टार कास्ट भी श्वेता तिवारी के साथ थी| इसी बीच प्रेस कॉफ्रेंस में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) यह बोलती नजर आईं कि 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं'| यह बात श्वेता तिवारी ने बेहद हंसते हुए अंदाज में कही| इधर, श्वेता तिवारी के इस बयान की इतनी क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गई और श्वेता तिवारी लोगों के विरोध में आ गईं|

अब गृह मंत्री का कमिश्नर को यह आदेश....

इधर, यह मामला सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान लिया है| गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का भोपाल में दिया गया बयान निंदनीय है। इसलिए उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को इस पूरे मामले की जाँच करने के साथ रिपोर्ट उन्हें जल्द से जल्द सौंपने को कहा है|


देखें वीडियो- लिंक पर क्लिक करें ...

https://twitter.com/drnarottammisra/status/1486579303097634818