सेब को छीलकर खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसका सही जवाब
BREAKING
PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त जारी; 9 करोड़ से अधिक किसानों को भेजे 2-2 हजार रुपए, आपके नहीं आए तो क्या करें? सोशल मीडिया पर IIT Baba बुरे फंसे; चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से भारत के हारने की भविष्यवाणी की थी, अब लोग ये हाल कर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का महाकुंभ में संगम स्नान; पूजा-अर्चना करते दिखे, CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ जमकर की, VIDEO PM मोदी बोले- कोई पैसे मांगे तो सीधे मुझे चिट्ठी लिखना; लोगों से कहा- बाकी सब मैं देख लूंगा, अब ऐसे लोगों की आएगी आफत VIDEO सोनीपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग; यहां प्लास्टिक ड्रम बनते, तेज लपटों के बीच धुएं का गुबार दूर तक फैला, कर्मचारी जान बचाकर भागे

सेब को छीलकर खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसका सही जवाब

सेब को छीलकर खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसका सही जवाब

सेब को छीलकर खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसका सही जवाब

नई दिल्ली। "रोज़ाना एक सेब खाएंगे, तो डॉक्टर से दूर रह पाएंगे"...यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी, जो सच भी है। आखिर सेब में इतने पोषक तत्व जो होते हैं। वहीं, कई लोग सेब के छिलके निकालकर खाते हैं, जिसके पीछे स्वच्छता और स्वाद से जुड़े मसला है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि सेब का छिलका उतार देने से आपको कई पोषक तत्व नहीं मिल पाते। जी हां, सेब का पल्प जहां फाइबर, विटामिन-ए, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कार्ब्स से भरपूर होता है, वहीं, छिलके में और भी कई गुण छिरपो होते हैं।

सेब को छिलके समित खाएंगे, तो ये फायदे होंगे

  1. फेफड़ों की सुरक्षा: सेब के छिलके में क्वेरसेटिन (quercetin) होता है, एक एंटी इंफ्लामेटरी यौगिक है जो फेफड़ों को कई बीमारियों से बचाता है।
  2. स्वस्थ दिल: सेब के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखने में मदद करत हैं, जिससे दिल सेहतमंद रहता है।
  3. वज़न घटाने में मददगार: सेब के छिलके पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और आप ओवरइटिंग से बचते हैं। वर्कआउट के साथ अगर आप कैलोरी के सेवन को कम करते हैं, तो यह आपकी वज़न घटाने में मदद करते हैं।
  4. स्वस्थ पाचन तंत्र: सेब के छिलकों में वज़न घटाने के लाभों के पीछे इसमें मौजूद फाइबर है, वही लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है और साथ ही हड्डियों को भी हेल्दी रखता है। यह डायबिटीज़ के मरीज़ों में पाचन को बेहतर बनाए रखता है और साथ ही जो लोग कब्ज़, गैस या पेट फूलने से जूझते हैं, उनके लिए कारगर साबित होता है।
  5. विटामिन का समृद्ध स्रोत: सेब विटामिन्स-ए, के और सी से भरपूर होता है। इसके अलावा इनमें पोटैशियम, कैल्शियम और फास्फोरस भी होता है, जो सेब को किडनी, दिल, दिमाग़, त्वचा और हड्डियों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।