Shootout at Batala Showroom in Punjab: पंजाब के बटाला में बड़ी वारदात, बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में घुस गोलियां चलाईं
BREAKING
60 साल की उम्र में बीजेपी नेता की शादी हो रही; पार्टी में ही मिल गई दुल्हनिया, अब तक खुद को कुवांरा रखा, अब दूल्हा बनने का फैसला आप सरकार डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय व समानता के प्रति वचनबद्ध: बरिंदर कुमार गोयल PM मोदी ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स से फोन पर की बात; दो महीने के भीतर एलन मस्क से दूसरी बार बातचीत, दोनों में क्या चर्चा हुई? मजे-मजे में मौत, वीडियो खौफनाक है; ऋषिकेश में राफ्टिंग करने वाले हो जाएं सावधान, यह हादसा देख दहल जाएगा कलेजा, जरा देखिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के खिलाफ पंजाब में FIR; रणदीप हुड्डा पर भी मामला दर्ज, JAAT फिल्म के इस सीन से मचा बवाल

पंजाब में बड़ी वारदात; बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में घुस ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, 3 को लहूलुहान किया, सनसनी फैली

 Shootout at Batala Showroom in Punjab

Shootout at Batala Showroom in Punjab

Shootout at Batala Showroom in Punjab: पंजाब में बदमाश इस कदर बेखौफ हैं कि वे दिनदहाड़े लोगों पर गोलियां बरसा रहे हैं। अब एक बड़ी वारदात पंजाब के बटाला से सामने आई है। यहां इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में घुसकर दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।  

बताया जा रहा है कि, बदमाशों की इस वारदात में तीन लोगों को गोलियां लगी हैं। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं वारदात के बाद से आसपास सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से पूछताक्ष के साथ-साथ पास के CCTV कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लग सके। वारदात के बाद से बदमाश फरार हैं।  

LED खरीदने के बहाने शोरूम में आए

जानकारी मिल रही है कि, वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों बदमाश शोरूम के इर्दगिर्द घूमते रहे और आसपास का माहौल देख अपनी प्लानिंग बनाते रहे। इसके बाद वह अचानक से LED खरीदने के बहाने शोरूम के अंदर घुस गए और मौका पाते ही गोलियां चला दीं और इसके बाद फरार हो गए।  

बदमाशों ने क्यों की ये वारदात?

बदमाशों ने ये वारदात क्यों की? इस बारे में जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या बदमाश लूट के लिए आए थे या फिर रंजिशन उन्होंने यहां आकर गोलियां चलाईं। पुलिस का कहना है कि, आगे की कार्रवाई की जा रही है। बदमाश बच नहीं पाएंगे। वे जल्दी ही गिरफ्त में होंगे।  

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी खबर! रूस में पुतिन की पीठ पर छुरा घोंपा गया... प्राइवेट आर्मी ने विद्रोह कर तख्तापलट का ऐलान किया