पंजाब के CM ने की शिव पूजा PHOTOS; भगवंत मान ने शिवलिंग का अभिषेक किया, बोले- भोलेनाथ से सबको खुशियां देने की गुजारिश की है

Shiva Puja By CM Bhagwant Mann In Punjab
Shiva Puja By CM Bhagwant Mann In Punjab: महाशिवरात्रि के अवसर पर जहां देशभर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तो वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इस पावन अवसर पर शिव भक्ति में रंगे नजर आए। सीएम मान ने जालंधर पहुंचकर यहां दो मंदिरों में माथा टेका। मान यहां महालक्ष्मी मंदिर और शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए और इसी दौरान उन्होंने शिवलिंग का अभिषेक भी किया।
सीएम मान ने ट्वीट करते हुए लिखा- महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर व श्री मां लक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ-साथ उन्हें भी मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही उन्होंने शिव पूजा भी की।
.jpg)
.jpg)
सीएम मान ने कहा कि, यह सेवा करने से उनके मन को शांति मिली है। भगवान शिव से पंजाबियों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है। भगवान शिव सबका भला करें... भगवान शिव जी की कृपा सब पर बनी रहे... सबका घर खुशियों से भरा रहे...
.jpg)
बतादें कि, इससे पहले सीएम मान ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी थीं। मान ने ट्विटर पर भगवान भोलेनाथ का एक पोस्टर पोस्ट किया था।
.jpg)
महाशिवरात्रि पर 'शिव पूजा' कैसे करें?
अगर आप बिना किसी के पंडित के खुद से ही मंदिर या घर में 'शिव पूजा' करते हैं तो कुछ बातों का आपको ख्याल रखना चाहिए। वैसे तो भोलेनाथ को कुछ नहीं चाहिए। उनको बस आपका प्रेम और भक्ति भाव चाहिए। वह तो सिर्फ एक लोटे जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन....
इस लिंक पर पूरी खबर- महाशिवरात्रि पर 'शिव पूजा' कैसे करें? भूल से भी भगवान भोलेनाथ पर ये चीजें न चढ़ाएं, जानिए किन चीजों से करना चाहिए शिवलिंग का अभिषेक