SGPC का बड़ा फेरबदल; अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को हटाया, हरप्रीत सिंह की जगह अब कौन? जानिए

Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee Changed Jathedars
SGPC Changed Jathedars: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने बड़ा फेरबदल किया है। कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटा दिया है। अब ज्ञानी रघबीर सिंह अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार बनाए गए हैं। ज्ञानी रघबीर सिंह अब तक केसगढ़ साहिब के जत्थेदार थे। केसगढ़ साहिब में अब ज्ञानी सुलतान सिंह नए जत्थेदार होंगे। इसके अलावा हरप्रीत सिंह दमदमा साहिब के जत्थेदार बने रहेंगे।