Share Market News Today
BREAKING
60 साल की उम्र में बीजेपी नेता की शादी हो रही; पार्टी में ही मिल गई दुल्हनिया, अब तक खुद को कुवांरा रखा, अब दूल्हा बनने का फैसला आप सरकार डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय व समानता के प्रति वचनबद्ध: बरिंदर कुमार गोयल PM मोदी ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स से फोन पर की बात; दो महीने के भीतर एलन मस्क से दूसरी बार बातचीत, दोनों में क्या चर्चा हुई? मजे-मजे में मौत, वीडियो खौफनाक है; ऋषिकेश में राफ्टिंग करने वाले हो जाएं सावधान, यह हादसा देख दहल जाएगा कलेजा, जरा देखिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के खिलाफ पंजाब में FIR; रणदीप हुड्डा पर भी मामला दर्ज, JAAT फिल्म के इस सीन से मचा बवाल

रूस-यूक्रेन तनाव से भारतीय शेयर बाजार में तबाही, युद्ध की आहट से भारी गिरावट

Share Market News Today

Share Market News Today

Share Market News Today:  रूस-यूक्रेन तनाव (Russia-Ukraine Tension) के बीच भीषण युद्ध की आहट से जहां दुनियाभर के लोगों के बीच खलबली मची हुई है तो वहीं भारतीय शेयर बाजार (Share Market) पर इसका भारी असर पड़ रहा है| रूस-यूक्रेन के बीच तनाव और युद्ध की आहट के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है|

बात अगर शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबार की करें तो यहां शुरुवात से ही गिरावट नजर आई है| बतादें कि, शेयर बाजार में कारोबार के शुरू होते ही सेंसेक्स (Sensex) 800 से अधिक अंक नीचे गिर गया 56 हजार के आसपास दिखा| वहीं, निफ्टी (Nifty) 200 अंक से ज्यादा नीचे लुढ़ककर 16 हजार के आसपास दिखा|

गिरावट का रुख बना रह सकता है...

बतादें कि, रूस-यूक्रेन के बीच स्थिति बिगड़ती जा रही है, जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार ही नहीं ग्‍लोबल मार्केट पर भी इसका भारी असर है| माना जा रहा है कि, रूस-यूक्रेन अशांति के चलते भारतीय शेयर बाजार सहित ग्‍लोबल मार्केट की हालत और खराब हो सकती है|