Navratri Mansa Devi Darshan: नवरात्र पर पंचकूला से मां मनसा देवी के LIVE दर्शन; अनुराग ठाकुर ने माथा टेका

नवरात्र पर पंचकूला से मां मनसा देवी के LIVE दर्शन; पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने माथा टेका, भक्तों की लंबी कतार, सबको इंतजार

Sharadiya Navratri Panchkula Mata Mansa Devi Live Darshan

Sharadiya Navratri Panchkula Mata Mansa Devi Live Darshan

Navratri Mansa Devi Darshan: शारदीय नवरात्र की शुरुवात आज से हो गई है। आज नवरात्र का पहला पावन दिन है। जहां पहले ही दिन देशभर में माता के सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। खासकर माता के शक्तिपीठों में भक्त लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहकर दर्शन की उत्सुकता लिए इंतजार में है। वहीं चंडीगढ़ के पास पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी मंदिर में भी भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं। भक्तों की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें लगी हुईं हैं। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात है। किसी आपात स्थिति के चलते सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

वहीं आज हम आपको घर बैठे हरियाणा के पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी के अद्भुत दर्शन करा रहे हैं। मां मनसा देवी के LIVE दर्शन...

Sharadiya Navratri Panchkula Mata Mansa Devi Live Darshan


पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने माथा टेका

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भी माता मनसा देवी के दर्शन किए हैं और दर पर माथा टेका है। उन्होंने माता की पूजा-अर्चना की। माता मनसा देवी के दर्शन के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा, नवरात्र के प्रथम दिन 51 शक्तिपीठों में से एक पंचकूला स्थित मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। देवी मां की कृपा हम सभी भारतीयों पर बनी रहे और विश्व में जो संकट है, आज जो युद्ध जैसे हालात हैं, उनमें शांति आए।

Anurag Thakur Mata Mansa Devi Mandir,

 

नवरात्र पर भव्य रूप से सजा है मां मनसा देवी का मंदिर

नवरात्र पर माता मनसा देवी मंदिर में भव्य सजावट की गई है। कई तरह के फूलों से मंदिर को सजाया गया है। वहीं इलेक्ट्रोनिक लड़ियों से मंदिर परिसर में नायाब चमक बिखेरी गई है। इस सजावट के साथ माता का दिव्य दरबार और बेहद खूबसूरत लग रहा है। वहीं नवरात्र पर माता मनसा देवी का श्रृंगार भी खूबसूरती के साथ किया जा रहा है। सुंदर सी माता और प्यारी लग रहीं हैं। इसी के साथ माता के दर्शन के लिए आ रहे भक्त भी मंदिर की शोभा बढ़ा रहे हैं। अब नवरात्र के पवित्र-पावन 9 दिनों तक माता के सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

दूर-दूर से माता मनसा देवी के दर्शन को पहुंचते हैं लोग

पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी मंदिर अपनेआप में अद्भुतता समेटे हुए है। माता मनसा देवी मंदिर की बड़ी मान्यता है। माता मनसा देवी का यह दर चमत्कारिक है और माता की अद्भुत कहानी है। यहां लोग दूर-दूर से माता मनसा देवी के दर्शन करने पहुंचते हैं। माना जाता है कि मांगी गई हर मुराद माता मनसा देवी पूरी करती हैं। कई भक्त इसके साक्षी भी हैं। कई लोगों की मनोकामनायें यहां से पूरी हुईं हैं। माता ने किसी को खाली हाथ नहीं भेजा।

वैसे भी माता का हृदय बड़ा कोमल होता है और बात जब जगत माता की हो तो उस हृदय में तो विराट कोमलता, विराट स्नेह और विराट दया व कृपा की झलख ही अलग है। माता मनसा देवी के दर पर जो भी भक्त सच्चे दिल से शीश झुकाता है और अपनी मनोकामना माता से कहता है तो वह मनोकामना जरूर पूरी होती है। मां को मनोकामना देवी भी कहा जाता है।

यहां माता की मूरत बेहद सुंदर

पंचकुला में माता मनसा देवी मूरत तो ऐसी है कि लगता है जैसे माता को जब आप देख रहे हैं तो वह आपसे कुछ बोलने वाली हैं, वह आपको देख रही हैं। माता की मूरत इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि सचमुच माता की मूरत से आप निगाहें नहीं हटा सकते। मन करता है कि बस माता की मूरत को निहारते ही रहो।

अर्थ प्रकाश पर रोज करिये माता के दर्शन

अर्थ प्रकाश पर नवरात्र के 9 दिनों में माता मनसा देवी का हर रोज का श्रृंगार आपको देखने को मिलेगा। साथ ही आप माता के अद्भुत दर्शन भी कर पाएंगे। इसलिए अगर आप रोज-रोज पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी के दर पर नहीं जा सकते तो आप अर्थ प्रकाश पर मनसा देवी का हर रोज का श्रृंगार देख सकते हैं. हर रोज उनके दर्शन कर सकते हैं। बोलिये जय मनसा माता की और जुड़े रहिये अर्थ प्रकाश पर।