Shankar Singh Pawar group won in Garhwal elections

Big Breaking: गढ़वाल चुनाव में शंकर सिंह पवार गुट ने मारी बाजी, देररात तक मतगणना रही जारी, समर्थकों को दिया जीत का श्रेय

Shankar Singh Pawar group won in Garhwal elections, counting of votes continued till late night, gav

Shankar Singh Pawar group won in Garhwal elections, counting of votes continued till late night, gav

Shankar Singh Pawar group won in Garhwal elections-चंडीगढ़। शहर मंे पिछले 15 दिनों से गढ़वाल सभा के चुनाव को लेकर चलती आ रही गहमागहमी मंगलवार को शंकर सिंह पवार गुट के बाजी मारने के साथ ही थम गई। गढ़वाल सभा चंडीगढ़ चुनाव कार्यालय द्वारा जारी कुल प्राप्त मतों के विवरण के मुताबिक प्रधान पद पर शंख ग्रुप के शंकर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी कुंदन लाल उनियाल को 1164 और धर्मपाल सिह रावत को 1396 मतों से पराजित करते हुए कुल 3403 मतों से शानदार जीत हासिल की।

वहीं वरिष्ठ उपप्रधान पद पर एसपी बमोला  ने धीरज सिंह राणा को 1169 और जगदीश सिंह रावत को 1413 मतों से पराजित करते हुए 3379 मत से जीत हासिल की। इसी तरह उपप्रधान पद पर खड़े शंख ग्रुप के बलवंत सिंह बिष्ट ने गाय ग्रुप के अनिल कुमार जोशी को 1203 और त्रिशूल ग्रुप के आशाराम सेमवाल को 1413 मतों से शिकस्त देते हुए कुल 3383 मत हासिल किए। महासचिव पद पर बीरेंद्र सिंह कंडारी ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी स्वरूप सिंह नेगी को 1109 और त्रिशूल ग्रुप के बुदिधचंद डोटियाल को 1357 मतों से मात दी और 3330 मतों से जीत गए। इसी प्रकार सचिव पर खड़े हुए दयानंद बड़थ्वाल ने 3353 मत हासिल कर गाय ग्रुप के मस्त राम नौटियाल को 1150 और त्रिशूल ग्रुप के बलवंत सिंह रावत को 1372 मतों से पछाड़ दिया। वित्त सचिव पद पर जयेन्द्र सिंह भंडारी ने 3366 मत लेकर कब्जा किया।

उन्होंने गाय ग्रुप के जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण को 1153 और त्रिशूल ग्रुप के प्रीतम सिंह नेगी को 1383 मतों से हराया। सांस्कृतिक सचिव पद पर प्यार सिंह रणावत को अधिकतम 3351 मत हासिल हुए और उन्होंने जीत हासिल की। इसी तरह कर्ण सिंह पवार ने निरीक्षक पद पर 3356 मत लेकर जीत हासिल की। मान सिंह भंडारी ने माल सचिव के पद पर प्रतिद्वंदी संजय उनियाल को मात देकर कुल 3355 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। करण असवाल ने 3376 मत लेकर जगदीश रतूड़ी को  1180  और अजय कुमार गौड़ को 1416 मतों पर ही समेट दिया। संगठन सचिव के तीन पदों पर शंख ग्रुप ने कब्जा जमाया।

ग्रुप के रोशन शास्त्री को 3376 मत पड़े, श्रीमती उमा राणा को 3374 और श्रीमती आशा नौटियाल को 3375 मत हासिल हुए और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। सभी ने  गेंद्र नसिंह नेगी को 1198, देवी दतत ममगाई को 1413, मनोज बुडाकोटी को 1185, रतन सिंह नेगी को 1412 और प्रवीन सिंह रावत को 1185 और बृजमोहन सिंह को 1423 मतों से पराजित कर दिया।  

रात तक चला मतदान

गढ़वाल सभा चुनाव की रात तक मतगणना में नतीजे आते ही शंकर सिंह पवार गुट के समर्थकों में  खुशी की लहर दौड़ गई। सेक्टर 29 स्थित गढ़वाल भवन के बाहर मतगणना शुरू होते ही तीनों पैनल के समर्थकों की भारी भी़ड़ जुटना शुरू हो गई थी। चुनाव में भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला था। तब मतदाताओं मंे मतदान को लेकर जोश देखा गया, जो शाम 5 बजे तक यूं ही बरकरार रहा। गढ़वाल सभा के रजिस्टर्ड वोटरों की संख्या 20465 के लगभग है। मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश असवाल ने बताया कि गढ़वाल सभा के चुनाव में चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली नयागांव जीरकपुर का शहरी क्षेत्र के मतदाता मत अधिकार का प्रयोग किया।