SBI Clerk 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट हुआ जारी, जानें डाउनलोड करने की पूरी विधि

SBI Clerk 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट हुआ जारी, जानें डाउनलोड करने की पूरी विधि

भारतीय स्टेट बैंक

 

sbi clerk prelims: भारतीय स्टेट बैंक, SBI जल्द ही क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी करने वाला है। जारी होने पर, जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा sbi.co.in/web/careers पर भी sbi clerk का रिजल्ट देखा जा सकता है।

 

कब हुई थी परीक्षा?

 

प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, 27, 28 और 1 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की गई थी और एक घंटे की अवधि की थी। प्रश्न पत्र में तीन खंड थे: अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता। यदि उत्तर गलत है, तो प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक-चौथाई अंक काट लिए जाएंगे। वहीं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 दिसंबर को शुरू हुई थी और 7 जनवरी 2025 को समाप्त हुई। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, एसबीआई 13,735 जूनियर एसोसिएट रिक्तियों को भरेगा।

 

कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड?

 

जूनियर एसोसिएट परिणाम की जांच के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन किया जा सकता है।

  • सबसे पहले तो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर करियर लिंक नज़र आयेगा उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 लिंक नज़र आयेगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज कर और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम को अच्छी तरह से जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।