Sawan Somvar Shiv Puja- सावन के सोमवार पर इस तरह करनी चाहिए शिव आराधना; खुश होकर कृपा बरसाएंगे भोलेनाथ

सावन के सोमवार पर इस तरह करनी चाहिए शिव आराधना; खुश होकर कृपा बरसाएंगे भोलेनाथ, मिटेंगे दुख-कलेश, जीवन में होगी बरकत

Sawan Somvar Shiv Puja Vidhi Upay

Sawan Somvar Shiv Puja Vidhi Upay In Hindi

Sawan Somvar Shiv Puja: भगवान शिव तो बड़े दयालु हैं। वह सबसे जल्दी रीझ जाते हैं। भोलेनाथ की आराधना का वैसे तो न कोई विशेष दिन है और न विशेष समय। आप नित दिन किसी भी समय भगवान शंकर की पूजा कर सकते हैं। लेकिन शिव की पूजा के लिए सावन का महीना बहुत ज्यादा विशेष माना गया है।

ऐसी मान्‍यता है कि, सावन में भक्त भगवान शिव को अपनी श्रद्धा समर्पित कर जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं। खासकर सावन के सोमवारों की महिमा और खास है। वैसे तो सावन महीना का हर दिन भगवान शिव को समर्पित है। सावन के सभी दिन शिव जी के प्रिय हैं। लेकिन सावन के सोमवारों का अत्यधिक विशेष महत्व है। शिव की कृपा पाने के लिए सावन के सोमवार सबसे शुभफलदायी माने जाते हैं।

दरअसल, यह मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं एवं शिव की कृपा-दृष्टि पर आप पर सदैव बनी रहती है। सावन के सोमवार पर सुबह और शाम की पूजा काफी शुभ मानी जाती है। ऐसी मान्‍यता है कि शाम के वक्‍त प्रदोष काल में रुद्राभिषेक करने से सभी कष्‍ट दूर हो जाते हैं। सावन के दिनों में आप शिवलिंग पर हरी मूंग के 108 दाने भी चढ़ा सकते हैं। ऐसा करना शुभ होता है।

सावन सोमवार की पूजा विधि

आपको सावन के सोमवार पर सफ़ेद वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके साथ ही सफ़ेद चीजों का दान करना चाहिए। खासकर आप इस दिन शिवलिंग पर दूध, दही और शक्कर का अभिषेक जरूर करें। शहद और घी भी शिवलिंग पर लेपित कर सकते हैं। अगर आपकी कुंडली में विवाह का योग नहीं बन पा रहा है तो सावन के सभी सोमवार का व्रत करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती है। अगर आपके घर में धन की कमी है तो सावन के सोमवार को शमी के पेड़ की जड़ शिवलिंग पर अर्पित करें और फिर उसे अपनी तिजोरी में लाकर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक कष्‍ट दूर होंगे। इसके साथ ही सावन के सोमवार पर शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें।

इस सावन पड़े हैं 5 सोमवार

इस बार सावन महीने में कुल 5 सोमवार पड़े हैं। 22 जुलाई से सावन का शुरुवात हुई थी। अद्भुत संयोग ये था कि, सावन का पहला दिन ही सोमवार था। इसके साथ ही अद्भुत बात यह भी है कि, सोमवार से शुरू होने वाला इस बार का सावन सोमवार को ही खत्म ह रहा है। कल 29 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है।


यह भी पढ़ें- भगवान शिव को प्रसन्न करने का बड़ा मौका: 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुवात, पहला दिन भी सोमवार, इन चीजों से करें भोलेनाथ की पूजा


यह भी पढ़ें- चमत्कारिक है भगवान शिव का यह नाम जप; प्रेमानंद महाराज ने बताया- कैसे दिखाता है प्रभाव, महादेव के इस मंत्र को न जपने की दी चेतावनी