सावन का पहला सोमवार: आज कुछ ऐसे तैयार हुए हैं बाबा महाकालेश्वर, 12 ज्योतिर्लिंगों में इन ज्योतिर्लिंगों का भी देखिये श्रृंगार

Sawan Pahla Somwar 2022
Sawan Pahla Somwar 2022 : आप सभी इस बात से परिचित ही हैं कि इन दिनों सावन (Sawan) का महीना (Month) चल रहा है| जो कि बाबा भोलेनाथ को समर्पित है| सावन शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है|
वहीं, सावन में सोमवार का काफी विशेष महत्व है और आज 18 जुलाई 2022 को पहला सावन सोमवार (Sawan Pahla Somwar 2022) है| देश भर के शिव मंदिरों, 12 ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है| शिव जी की विशेष पूजा की जा रही है| रुद्राभिषेक किया जा रहा है|
दरअसल, यह मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन शिव जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं एवं शिव जी कृपा दृष्टि पर आप पर सदैव बनी रहती है|
घर पर खुद कर रहे हैं पूजा तो कैसे करें...
वैसे तो भोलेनाथ को कुछ नहीं चाहिए| उनको बस आपका प्रेम और भक्ति भाव चाहिए| भोलेनाथ सिर्फ एक लोटे जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं| लेकिन शिव जी की शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक का खास महत्व माना गया है|
शिव जी की पूजा में ये चीजें अवश्य अर्पित की जाती हैं| इसलिए सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करके साफ कपड़े पहनें| व्रत रख रहें हैं तो बहुत अच्छा है| आप जब घर में शिव जी पूजा करने बैठें या मंदिर जाकर करें तो आप सबसे पहले 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं| फिर भगवान शिव का जलाभिषेक करें|
इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक करें| और बाद में फिर से भगवान शिव का जलाभिषेक करें और इसके बाद उनपर सफेद चंदन, अक्षत, सफेद फूल, बेल पत्र, धतूरा, सुपारी आदि चढ़ाएं| शमी के पत्ते भी चढ़ाएं| भोलेनाथ को फल-मिठाइयों का भोग लगाएं और आखिर पूजा खत्म होने पर उनकी आरती जरूर करें|
12 ज्योतिर्लिंगों में इन ज्योतिर्लिंगों का भी देखिये श्रृंगार ...
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग ...
.jpg)
.jpg)
बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग...
.jpg)
काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग...
.jpg)
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग...
.jpg)
ॐकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ...
.jpg)