Chandigarh : संजीव चड्ढा बने चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष, वोहरा को शिकस्त, व्यापारियों में जोश, 373 मतदाताओं में से 360 ने किया मतदान
- By Krishna --
- Sunday, 02 Mar, 2025

Sanjeev Chaddha became the president of Chandigarh Vyapar Mandal, defeated Vohra, enthusiasm among t
Aradhya
Sanjeev Chaddha became the president of Chandigarh Vyapar Mandal, defeated Vohra: चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के रविवार को हुए चुनाव में संजीव चड्डा ने बाजी मार ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल वोहरा को 88 से ज्यादा मतों से शिकस्त दी। कुल 373 मतदाताओं में से 360 ने मतदान किया, जिसके बाद काउंटिंग में संजीव चड्ढा को 224 मतों विजयी घोषित कर दिया गया। वोहरा को 136 मत पड़े। चड्ढा के विजयी होते ही समर्थकों में उत्साह फूट पड़ा और ढोल बजा कर और मिठाई के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। व्यापारियों ने एकजुटता जा परिचय दिया। चड्ढा ने अपनी जीत का श्रेय चंडीगढ़ व्यापार मंडल के सदस्यों को दिया और दावा किया कि अब मंडल और तेज गति से काम करेगा और व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती के साथ प्रशासन के समक्ष उठाएगा। अनिल वोहरा 2016 से 2021 तक व्यापार मंडल के प्रधान रह चुके हैं और व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं।
संजीव पहले ही कह चुके हैं कि वह सीबीएम के संस्थापक प्रधान स्वर्गीय इंद्रलाल बत्रा द्वारा बनाई गई नीतियों का पालन करने के लिए वचनबद्ध हैं व व्यापारी हितों के लिए हर संभव हर समय कार्य किया जाएगा तथा हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए सभी को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि वह उनके लिए 24 घंटे उपलब्ध है तथा उन्हें वह आधी रात को भी बुला सकते हैं। चड्ढा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बेवजह किसी को तंग नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह व्यापारियों के सभी मुद्दों को लेकर को लेकर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को मिलेंगे।