वैलेंटाइन वीक में फिर रिलीज किया जाएगा सनम तेरी कसम, जाने कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज

वैलेंटाइन वीक में फिर रिलीज किया जाएगा सनम तेरी कसम, जाने कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम दोबारा OTT पर रिलीज किया जा रहा है।

 

Sanam Teri Kasam 2: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम दोबारा OTT पर रिलीज किया जा रहा है। 2016 में प्यार की खूबसूरत और दुखद कहानी वाले सनम तेरी कसम को मूल रूप से वेलेंटाइन वीक से ठीक पहले यानी 6 फरवरी को ही रिलीज किया गया था। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन लोगों को खूब पसंद आई थी। इसने दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी और इस तरह 9 साल बाद आज यानी 7 फरवरी 2025 को यह बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। री रिलीज के उत्साह के बीच फिल्म स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध है।

 

OTT पर उपलब्ध है सनम तेरी कसम

 

राधिका राव और विनय के द्वारा लिखित रोमांटिक ड्रामा सनम तेरी कसम को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है, और OTT पर भी इसकी स्ट्रीमिंग अवेलेबल है। यह जिओ सिनेमा पर और Zee5 की सदस्यता वाले दशक के लिए उस प्लेटफार्म पर फिल्म उपलब्ध है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा ने हिंदी में डेब्यू किया जिसमें अनुराग सिंह मनीष चौधरी मुरली शर्मा और सुदेश बेरी शामिल है। फिल्म के लिए राधिका राव और विनय शत्रु ने निर्देशन की भूमिका निभाई थी।

 

क्या है सनम तेरी कसम की कहानी

शिव और सती से प्रेरणा लेते हुए यह फिल्म पुरानी कहानियों को एक नया मोड़ देती है। यह एरिक सीगल के उपन्यास लव स्टोरी से भी प्रेरित है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे को इंद्र लाल परिहार के रूप में दिखाया गया है जो एक सख्त पूर्व अपराधी है और उसके विपरीत मुहावरा को सरस्वती पार्थ सारथी परिहार के रूप में देखा जा सकता है, जो एक बहुत ही शर्मीली लड़की है और पैसे से लाइब्रेरियन है। उनकी कहानी अजनबियों के रूप में शुरू होती है लेकिन एक दुखद देकर समाप्त करती है।