सैम पित्रोदा ने की चीन पर टिप्पणी, भाजपा हुआ नाराज़, कांग्रेस ने कहा यह हमारा विचार नहीं..

सैम पित्रोदा ने की चीन पर टिप्पणी, भाजपा हुआ नाराज़, कांग्रेस ने कहा यह हमारा विचार नहीं..

 पित्रोदा की टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी भी नाराज हो गई है

 

sam pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा जो हमेशा विवादों में घिरे रहते हैं उन्होंने चीन पर अपनी ताजा ताजा टिप्पणी की है। जिसे लेकर वह एक बार फिर राजनीतिक विवादों में घिर चुके हैं। पित्रोदा की टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी भी नाराज हो गई है जिसने उन पर भारत की संप्रभुता को कमजोर करने और कांग्रेस के कथित चीन समर्थक रुख से जुड़ने का आरोप लगाया। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी ने कांग्रेस को एक कोने में धकेल दिया है, जिससे दावा किया गया है कि उनकी राय पार्टी के विचार नहीं है। तो चलिए थोड़े विस्तार से जानते हैं कि आखिर सैम पित्रोदा ने चीन पर क्या टिप्पणी की और भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस भी इनके टिप्पणी से नाराज क्यों है?

 

क्या कहा पित्रोदा ने?

 

एक समाचार एजेंसी के साथ इंटरव्यू के दौरान सैम पित्रोदा ने चीन को एक खतरे के रूप में देखने की धारणा पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा मुझे नहीं पता कि चीन से क्या खतरा है मुझे लगता है कि इस मुद्दे को अक्सर बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जाता है। क्योंकि अमेरिका को दुश्मन को परिभाषित करने की आदत है। उन्होंने तर्क दिया कि भारत को टकराव की मानसिकता से दूर होकर सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। पित्रोदा ने कहा कि यह मान लेना कि चीन पहले दिन से ही दुश्मन है उचित नहीं न केवल चीन के लिए बल्कि किसी के लिए भी नहीं है। हमें कमांड एंड कंट्रोल मानसिकता के साथ काम करने के बजाय संचार बढ़ाने सहयोग करने और सहनिर्माण करने की आवश्यकता है।

 

पित्रोदा की टिप्पणी पर आया भाजपा का रिएक्शन

 

सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि श्याम पित्रोदा ने चीन के साथ कांग्रेस पार्टी के समझौते का खुलकर खुलासा किया है, उन्होंने जिस तरह का बयान दिया है वह भारत की पहचान कूटनीति और संप्रभुता पर गहरा आघात है। भाजपा ने प्रतिरोध के बयानों पर कांग्रेस पार्टी से स्पष्ट स्पष्टीकरण की मांग की है। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए अब कोई बचने का रास्ता नहीं है उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए उन्होंने आगे दावा किया के प्रतिरोध के शब्द अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरस के विचारों से मेल खाते हैं, जिन पर भाजपा अक्सर भारतीय राजनीति को प्रभावित करने का आरोप लगाती रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा ने जो कुछ भी कहा है ऐसा लगता है कि गीत सैम पित्रोदा के हैं और संगीत सोरोस ने तैयार किया है और कांग्रेस एड गठबंधन के लोग सिंफनी बज रहे हैं।

 

कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान पर दी सफाई

इसी बीच कांग्रेस ने प्रतिरोध की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा के प्रतिरोध की टिप्पणी पार्टी के रुख को नहीं दर्शाती। कांग्रेस महासचिव ने इस विवाद का इस्तेमाल केंद्र पर हमला करने के लिए भी किया और कहा कि पार्टी ने लगातार चीन के प्रति मोदी सरकार की दृष्टिकोण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि संसद को चीन द्वारा पेश की गई चुनौतियों पर चर्चा करने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि चीन पर श्री सैम पित्रोदा द्वारा कथित तौर पर व्यक्त किए गए विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं है चीन हमारी विदेश नीति, बाहरी सुरक्षा और आर्थिक चुनौती के लिए सबसे महत्वपूर्ण बना हुआ है। कांग्रेस ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं जिसमें 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से क्लीन चिट देना भी शामिल है।