COVID-19 वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक Andrey Botikov की संदिग्ध हालात में मौत, देखें ख़बर
- By Sheena --
- Tuesday, 07 Mar, 2023

Russian scientist who develop the Sputnik V COVID-19 vaccine was found dead
मॉस्को: रूसी कोविड वैक्सीन स्पुतनिक वी बनाने वाले वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव (Andrey Botikov) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। रूसी अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को बोटिकोव के शव को उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया। रूसी वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव को कथित तौर पर बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रूसी वायरोलॉजिस्ट ने रूस को देश की कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने में मदद की थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उनके मास्को अपार्टमेंट में एक घुसपैठिए के साथ विवाद के बाद उन्हें मृत पाया गया था।
COVID-19 स्पुतनिक वी वैक्सीन पर काम किया था
47 वर्षीय एंड्री बोटिकोव रूस के शीर्ष वायरोलॉजिस्ट में से एक हैं। वे उन 18 वायरोलॉजिस्ट की टीम में शामिल थे, जिन्होंने गेमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर में स्पुतनिक वी वैक्सीन (Sputnik V COVID-19 vaccine) पर काम किया था। बोटिकोव को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड सम्मान भी मिल चुका है। स्पुतनिक वी वैक्सीन को दुनिया का पहला कोविड रोधक टीका माना जाता है। इसे 2020 में खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नए एक भव्य समारोह में लांच किया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी छोटी बेटी ने पहले ही इस वैक्सीन की खुराक ली है। हालांकि, तब अमेरिका समेत कई देशों ने रूस के इस दावे पर संदेह जताया था। भारत ने रूस से स्पुतनिक वी वैक्सीन खरीदने के लिए करार भी किया था।