President Putin Car Blast: रूस के राष्ट्रपति पुतिन की आलीशान कार में ब्लास्ट; जेलेंस्की ने कहा था- पुतिन जल्द मर जाएंगे

रूस के राष्ट्रपति पुतिन की आलीशान कार में भयानक ब्लास्ट; मॉस्को में हादसा, जेलेंस्की ने हाल ही में कहा था- पुतिन जल्द मर जाएंगे

Russian President Vladimir Putin Car Blast Video Moscow Latest News

Russian President Vladimir Putin Car Blast Video Moscow Latest News

President Putin Car Blast: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य मॉस्को में पुतिन की आलीशान लिमोजिन कार में भयानक ब्लास्ट हुआ है। कार में अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद तेजी से आग लग गई। आग ने पूरी तरह से कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। यह कार पुतिन के आधिकारिक काफिले का हिस्सा थी।

बताया जाता है कि, पुतिन नियमित रूप से इस लग्जरी लिमोजिन कार का उपयोग कर रहे थे। हालांकि, हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। अभी तक, यह भी स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय कार के अंदर कौन था। इसमें पुतिन थे या नहीं? फिलहाल, इस हादसे ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा से जुड़ी कई आशंकाओं को जन्म दे दिया है। साथ ही इस हादसे ने क्रेमलिन के भीतर पुतिन के खिलाफ आंतरिक खतरों पर संदेह को और भी बढ़ा दिया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा हत्या का प्रयास है या नहीं।

यह पढ़ें

'सेक्स मंत्रालय' बनाया जा रहा; बच्चे पैदा करने पर मोटा पैसा, कपल्स डेट से लेकर होटल खर्च तक सरकार का, रूस कह रहा- बस SEX करो

मॉस्को में हादसे का वीडियो वायरल

पुतिन की आलीशान लिमोजिन कार में ब्लास्ट और इसके बाद आग लगने का वीडियो सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार मध्य मॉस्को में FSB मुख्यालय के पास जलते हुए देखी जा रही है। पुतिन की इस महंगी कार की कीमत 2 लाख 75 हजार पाउंड (3.4 करोड़ रुपये) बताई जा रही है उस ऑरस सीनेट को लुब्यंका में FSB मुख्यालय के पास जलते हुए देखा गया। फिलहाल, कार में विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जेलेंस्की ने हाल ही में कहा था- पुतिन जल्द मर जाएंगे

इधर गौर करने वाली बात यह है कि, रूस के राष्ट्रपति पुतिन की कार में ब्लास्ट और आग का हादसा ऐसे समय पर हुआ है, जब हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा दावा किया था। जेलेंस्की ने कहा था कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तबीयत बिगड़ रही है और पुतिन जल्द ही मर जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, "अब युद्ध भी जल्द समाप्त हो जाएगा।''

कड़ी सुरक्षा में रहते हैं पुतिन

फिलहाल, आपको बता दें कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (72 वर्षीय) की सुरक्षा बेहद कड़ी है। बताया जाता है कि, पुतिन अपनी जान के खतरे को देखते हुए अपने औपचारिक गार्डों की तलाशी भी कराते थे। कहा जाता है कि पुतिन अपने स्वयं के कर्मचारियों पर भरोसा नहीं करते हैं। वहीं यूक्रेन के युद्ध के बीच पुतिन ने अपनी सुरक्षा और सख्त कर रखी है। पिछले दिनों में रिपोर्ट्स सामने आईं थीं कि अपनी सुरक्षा को लेकर पुतिन बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं. यानि पुतिन ने किसी व्यक्ति को अपने जैसा बनाकर गुमराह करते हैं।

यह पढ़ें

रूस: पुतिन का कितना खौफ है... नमूना है यह वीडियो, सामने बात करते हुए कांप गया अफसर, लड़खड़ाने लगी जुबान