युद्ध ठीक नहीं: रूस से फुल टक्कर ले रहा यूक्रेन, देखें अब कितनी बड़ी जवाबी कार्रवाई की

Russia Ukraine War Updates
Russia Ukraine War Updates : रूस ने यूक्रेन पर हमला बोलना शुरू कर दिया है| ख़बरों के मुताबिक, यूक्रेन के कई हिस्सों में रूस द्वारा धमाके किये जा रहे हैं| रूस के यूक्रेन पर इस हमले वाले कदम से पूरी दुनिया में खलबली मची हुई है| यूक्रेन में रूसी हमले से भारी नुकसान की बात कही जा रही है| हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि माली नुकसान के साथ-जानी नुकसान भी हुआ है कि नहीं... और हुआ है तो कितना| फिलहाल, अब जब रूस मान ही नहीं रहा है तो यूक्रेन भी रूस से टक्कर लेने में पीछे नहीं हट रहा है| खबर है कि, यूक्रेनी सेना ने रूस के पांच विमान मार गिराए हैं| इसके अलावा एक रूसी हेलीकॉप्टर को भी मार गिराया है| इसके साथ ही इधर रूस कह रहा है कि उसने यूक्रेन में एयरबेस, एयर डिफेंस को तबाह कर दिया है| फ़िलहाल, यूक्रेन द्वारा जवाबी कार्रवाई से रूस और ज्यादा बौखला सकता है|
पुतिन ने यूक्रेन में बड़े सैन्य ऑपरेशन की घोषणा की है ....
बतादें कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन के अंदर एक विशेष सैन्य ऑपरेशन करने की घोषणा की है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस यूक्रेन में एक विशेष सैन्य ऑपरेशन करेगा| पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की सेना हमारे सामने अपने हथियार डाल दे| इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य सभी दशों को खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसनेअपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की चेतावनी...
इधर, अमेरिका भी कम पावरफुल नहीं है लेकिन रूस अमेरिका को अपने आगे कुछ नहीं समझ रहा है| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन लगातार रूस से शांति बनाये रखने की बात कह रहे हैं| हमले या युद्ध जैसा कदम नहीं उठाने को कह रहे हैं| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार होगा| दुनिया इसके लिए रूस को हमेशा जवाबदेह ठहराएगी| फिलहाल, अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट होकर रूस को निर्णायक तरीके से जवाब देंगे।