Russia-Ukraine War News Updates

खतरनाक खलबली! रूस की दुनिया को बड़ी धमकी, देखें कैसे कह दी तीसरे विश्वयुद्ध और परमाणु हमले की बात

Russia-Ukraine War News Updates

Russia-Ukraine War News Updates

Russia-Ukraine War News Updates : आखिर क्या सोचकर बैठे हैं पुतिन? यूक्रेन पर रूस का हमला दिनों-दिन तेज और भयंकर होता जा रहा है और इस बीच रूस की तरफ से अब एक बड़ी खबर भी सामने आई है| दरअसल, जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) रूसी परमाणु फोर्स को हाई अलर्ट कर चुके हैं तो वहीं, अब रूसी विदेश मंत्री लावरोव का एक ताजा और बड़ा बयान सामने आया है| रूसी विदेश मंत्री ने तीसरे विश्वयुद्ध और परमाणु हमले की बात की बात की है|

रूसी विदेश मंत्री का कहना है कि तीसरा युद्ध (Russia on Third World War) काफी विनाशकारी और घोर विध्वंसक होगा| इसमें परमाणु हमले होंगे| इसके साथ ही रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस यूक्रेन को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा| वहीं, रूसी विदेश मंत्री ने इस बीच रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों पर भी बात की और कहा कि रूस प्रतिबंधों के लिए तैयार था, लेकिन उसे ये उम्मीद नहीं थी कि  एथलीटों, पत्रकारों, सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों को निशाना बनाया जाएगा| फिलहाल, जिस प्रकार से रूस की तरफ से बयानबाजी हो रही है उससे लगता है कि अगर स्थिति बिगड़ी तो रूस परमाणु हमला करने से कतई हिचकेगा नहीं| आपको बतादें कि, रूस के पास परमाणु बम शक्ति बहुत बड़े स्तर पर है| रूस की परमाणु शक्ति को बेहद खतरनाक माना जाता है|

यूक्रेन मामले में पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है ....

यूक्रेन मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|

जंग का सातवां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज सातवां दिन है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बड़ा दावा कर रहे हैं| राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जानकारी दी है कि 6 दिनों में यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूस के 6000 सैनिकों को मार गिराया गया है|

अमेरिका ने पुतिन को बताया तानाशाह....

इधर, अमेरिका फिलहाल रूस के सामने जंग में नहीं उतर रहा है लेकिन अमेरिका ने रूस को आर्थिक मार मारनी जरुर शरू कर दी है| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर विरोधी बयानबाजी करने के साथ रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं| इधर, बुधवार को तो ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में जो बाइडेन ने पुतिन को तानाशाह भी बता डाला|

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, पुतिन ने बेहद ही गलत कदम उठाया है लेकिन यूक्रेन ने हिम्मत दिखाई है और यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं।अमेरिका यूक्रेन के साथ है| अमेरिका की सेना फिलहाल रूस पर सीधा हमला नहीं करेगी। मगर हमकई ऐसे कदम लगातार उठा रहे हैं जिससे रूस को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा| वह कमजोर होगा| बाइडेन ने कहा कि पुतिन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी| पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक एक उच्च कीमत चुकानी पड़ेगी। बाइडेन ने आगे कहा कि पुतिन बल पूर्वक कुछ भी कर लें लेकिन वह कभी भी यूक्रेनी लोगों के दिलों और आत्माओं को हासिल नहीं करे सकेंगे|

बतादें कि, जब पुतिन ने जंग रोकने की चेतावनी को नहीं माना तो फिर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर अमेरिका के साथ जुड़े कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया| इसके साथ ही अमेरिका ने रूसी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर लिया है|

यह पढ़ें - रूस: पुतिन का कितना खौफ है... नमूना है यह वीडियो, सामने बात करते हुए कांप गया अफसर, लड़खड़ाने लगी जुबान