यूक्रेन में भीषण विध्वंस! पुतिन के प्रचंड प्रहार से कांप रहे शहर के शहर, बम और मिसाइलों से सब तबाह करने पर उतारू हुआ रूस

Russia Ukraine War Latest Updates
Russia Ukraine War Latest Updates : यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) का हमला एक बार फिर विध्वंसक स्थिति में पहुंच गया है| इस समय रूस के हमले (Russia Attacks) से यूक्रेन में हालात बेहद भयावह हो रखे हैं| रूस पिछले कई घंटों से यूक्रेन पर बम और मिसाइलों से लगातार हमला कर रहा है| रूस के बम और मिसाइल्स ने अबतक यूक्रेन के अधिकतम शहरों में तबाही का मंजर पसार दिया है| क्या इमारतें, क्या गाड़ियां, क्या सड़कें और क्या मैदान सब के सब धू-धू करके बस जले जा रहे हैं|
.gif)
बताया जाता है कि, रूस के इस प्रचंड हमले में यूक्रेन के कई लोगों की मौत भी हो गई है| रूस के हमले से बचने के लिए यूक्रेन के नागरिक बंकरों में रहकर अपनी जिंदगी सेफ रखने की जद्दोजहद कर रहे हैं| यूक्रेन में लगातार हमले के सायरन सुने जा रहे हैं।
रूस-क्रीमिया पुल पर हमले के बाद सनके पुतिन
रूस के इतने भयंकर हमले के पीछे रूस-क्रीमिया पुल पर हमला बताया जा रहा है| दरअसल, हाल ही में रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एक पुल पर बड़ा ही भीषण विस्फोट हुआ था| जिसे लेकर पुतिन का बयान भी सामने आया था| पुतिन ने इस हमले को लेकर यूक्रेन को ज़िम्मेदार ठहराया था| पुतिन ने कहा था कि निस्संदेह रूस के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के उद्देश्य से यह आतंकवादी कृत्य किया गया है| बतादें कि, इस पुल को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता था।
.gif)
यह पढ़ें - रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर इनाम, जिंदा या मुर्दा.. रकम सुन चौंक जाएंगे आप
दवाब में हैं पुतिन?
हालांकि, दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन दवाब में भी है| दवाब इस प्रकार है कि रूस के हमले के बावजूद यूक्रेन पीछे नहीं हट रहा है और जवाबी कार्रवाई कर रहा है| माना जा रहा है कि, एक लंबे युद्ध के बावजूद यूक्रेन के पीछे न हटने से और बराबर डटे रहने से पुतिन परेशान हैं| क्योंकि पुतिन रूस को एक बड़ी शक्ति मानते हैं जिसके सामने टिकना मुश्किल बात है|
लेकिन ऐसे में यूक्रेन अलग दमखम दिखाने पर तुला हुआ है| यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी बार-बार एक ही बात दोहरा रहे हैं कि वह पीछे नहीं हटेंगे| लेकिन पुतिन अब यूक्रेन पर अपनी लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर लाना चाहते हैं| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए सेना प्रमुख की नियुक्ति भी की है।
24 फरवरी से शुरू हुआ था रूस और यूक्रेन में युद्ध
बतादें कि, 24 फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine War) जारी है| इस जंग से यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में अबतक बड़ी संख्या में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत चुकी है| हालांकि, यूक्रेन ने युद्ध के दौरान रूस के तमाम सैनिकों को भी मार गिराया है|