Russia Ukraine War India Advisory

जब बम गिरें... भारत सरकार की यूक्रेन में भारतीयों के लिए ये सलाह, पढ़ें पूरी खबर

Russia Ukraine War India Advisory

Russia Ukraine War India Advisory

रूस के हमले (Russia attacks on Ukraine) से जहां यूक्रेन में वहां के नागरिकों के लिए आफत पैदा हो गई है तो वहीं यहां रह रहे कई भारतीय नागरिक भी बुरी तरह फंस गए हैं| उधर, जहां भारतीयों नागरिकों में घबरहाट है तो इधर भारत में इनके परिवार में अफरा-तफरी का आलम है| बतादें कि, रूस के हमले से पहले यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को लाया जा रहा था लेकिन रूस के हमले के बाद स्थिति बिगड़ गई और आवागमन रुक गया|

हालांकि, यूक्रेन में भारत सरकार का भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रखते हुए वहां मौजूद भारतीयों को निकलने की वैकल्पिक व्यस्थाओं में जुटा हुआ है| वहीं, तबतक के लिए भारतीय दूतावास भारतीयों के लिए लगातार उनकी सुरक्षा हेतु और उनकी टेंशन को दूर करने के लिए अपनी सलाह जारी कर रहा है|

बतादें कि, भारतीय दूतावास का यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों से कहना है कि वह बहुत जरुरी सामान हरदम अपने साथ रखें| उन्हें निकालने की लगातार कोशिश जारी है| भारतीय दूतावास ने अपनी ताजी एडवाइजरी में कहा है कि भारतीय नागरिकों को रोमानिया और हंगरी रुट से निकालने की कवायद जारी है| वहीं, खबर यह भी है कि भारत सरकार यूक्रेन में भारतीय नागरिकों के लिए विशेष निकासी उड़ानों में आने वाली लागत खुद वहन करेगी|

Russia Ukraine War India Advisory
Russia Ukraine War India Advisory

जब बम गिरें...

इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने एक अन्य एडवाइजरी में कहा है कि यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह है कि मकान के अंदर रहें| बाहर न निकलें| इसके अलावा जब भी हवाई सायरन या बम की चेतावनी मिल रही हो तो ऐसी सुरक्षित जगह चले जाएँ| जहां उनकी सुरक्षा हो सके|

Russia Ukraine War India Advisory
Russia Ukraine War India Advisory

पीएम मोदी की हुई पुतिन से बात...

बतादें कि, पीएम मोदी ने अब रूस-यूक्रेन मामले में दखल दिया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फ़ोन पर बातचीत की है| यह बातचीत काफी देर तक चली| इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से युद्ध रोककर शांतिपूर्वक बातचीत के जरिये मामले को हल करने को कहा| पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि मतभेदों को केवल बातचीत संग सुलझाया जा सकता है। वहीं, पुतिन ने पीएम मोदी को स्थिति की पूरी जानकारी दी| इसके साथ ही इधर पीएम मोदी ने भारत की कई चिंताओं से पुतिन को अवगत कराया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है|

रूस-यूक्रेन युद्ध में पहले दिन कितने लोग मारे गए....

बतादें कि, रूस-यूक्रेन युद्ध में पहले दिन यूक्रेन में करीब 137 लोगों की मृत्यु हुई है| इसमें सैनिकों के साथ कई नागरिक शामिल हैं| यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने जानकारी दी कि सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं| इसके साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन को रूस से युद्ध के लिए अकेला छोड़ दिया गया है| कोई युद्ध में साथ देने से सामने नहीं आ रहा है|

रूस की अन्य देशों को धमकी ....

इधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|